{"_id":"665dfe04a5952b34b70c260f","slug":"three-accused-including-father-and-son-arrested-in-murder-of-numberdar-sonipat-news-c-197-1-snp1001-119140-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नंबरदार की हत्या में आरोपी पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नंबरदार की हत्या में आरोपी पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार
Mon, 03 Jun 2024 11:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 03 Jun 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव नैना ततारपुर में पंचायत की तरफ से किए जा रहे गली के निर्माण को लेकर झगड़े के बाद नंबरदार की हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में मुख्य आरोपी ईश्वर, उसका बेटा हिमांशु और भाई संजय है। पुलिस ने आरोपियों को एक दिन रिमांड पर लिया है।
गांव नैना ततारपुर निवासी अजमेर ने पुलिस को बताया था कि उनके गांव में पंचायत की तरफ से गली का निर्माण किया जा रहा है। इसकी ऊंचाई व चौड़ाई को लेकर 31 मई को उनके बड़े भाई सुभाष (40) के साथ पड़ोसी ईश्वर ने झगड़ा कर दिया था। इसमें राजीनामा भी हो गया था। 1 जून को रात करीब 10 बजे उनके भाई सुभाष खाना खाकर गली में घूमने निकले तो झगड़े की रंजिश में गांव के ईश्वर, उसके बेटे हिमांशु व हन्नी, पत्नी नीलम, भाई संजय व संजय की पत्नी बेबी, ईश्वर के दूसरे भाई बंटी और उसकी छोटी बहन ने उनके भाई की लाठी-डंडों और धारधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरुण कुमार की टीम ने मामले में आरोपी ईश्वर, हिमांशु व संजय को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है।