{"_id":"69b0325721d1ce3c6504f93e","slug":"three-accused-arrested-in-two-incidents-of-motorcycle-theft-sonipat-news-c-197-1-snp1007-150707-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मोटरसाइकिल चोरी की दो वारदात में तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मोटरसाइकिल चोरी की दो वारदात में तीन आरोपी गिरफ्तार
Tue, 10 Mar 2026 08:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 10 Mar 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। थाना सिटी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की दो वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों वारदातें 25 और 26 फरवरी को हुई थीं। पुलिस ने दोनों बाइक बरामद करने के साथ आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
चिड़ी गांव के सोनू ने बताया कि 25 फरवरी को वह पत्नी के साथ गोहाना खरीदारी करने आए थे। सरदार जी छोले-भटूरे वाले की दुकान के बाहर बाइक खड़ी करके अंदर चले गए। इसी दौरान बाइक चोरी हो गई। सहायक उप निरीक्षक मनीष की टीम ने गौतम नगर निवासी मनवर को गिरफ्तार कर लिया है।
26 फरवरी को दर्ज दूसरे अभियोग के अनुसार दूसरी वारदात 24 फरवरी को पुरानी सब्जी मंडी में हुई। रविदास मंदिर क्षेत्र के सुशील ने बताया कि वह आहुलाना निवासी जयभगवान के साथ सब्जी लेने के लिए अंदर गए थे। लौटने पर बाइक चोरी मिली। सहायक उप निरीक्षक दीवान की टीम ने गुढ़ा के राकेश और यहीं रह रहे गामड़ा के सावन को गिरफ्तार किया है।