Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three accused arrested in rape case

Sonipat News: दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 06 May 2024 10:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 06 May 2024 10:01 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in rape case
सोनीपत। दो नाबालिगों का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शहर थाना क्षेत्र से 1 मई को लड़की खेलते समय लापता हो गई थी। मां की शिकायत पर पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया। इस दौरान आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे मामले में थाना सदर क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग के पिता ने पुलिस को शिकायत दी कि 4 मई को उनकी बेटी घर से बाहर गई थी। उसके बाद वह वापस नहीं लौटी। उन्होंने अपहरण की आशंका जताई। इस पर पुलिस ने छानबीन कर नाबालिग को बरामद कर आरोपी रोहतक के गांव निवासी अंशुल उर्फ भोला को गिरफ्तार किया है। वहीं सदर थाना क्षेत्र में बीमार पिता के पास ले जाने का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रवि है। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया था कि 1 अप्रैल को वह रोहतक पीजीआई में अपने पति से मिलने गई थी। वह शाम को घर लौटी तो उनकी नाबालिग बेटी नहीं मिली। उसके बाद गांव कहा ही रवि उसकी बेटी को घर छोड़ गया। उसने बेटी से पूछा तो उसने बताया कि रवि उन्हें उनके पिता से मिलाने की बात कह कर ले गया तो जहां रास्ते में उसने दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर था और अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed