{"_id":"691cd3465ef4781a3e0a8f83","slug":"three-accused-arrested-for-robbing-a-cab-after-throwing-the-driver-into-bushes-sonipat-news-c-197-1-snp1012-145482-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: चालक को झाड़ियों में फेंक कैब लूटने के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: चालक को झाड़ियों में फेंक कैब लूटने के तीन आरोपी गिरफ्तार
Wed, 19 Nov 2025 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 19 Nov 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 17 : सोनीपत के मोहाना थाना पुलिस की गिरफ्त में कैब लूट के आरोपी। स्रोत : पुलिस
सोनीपत। कैब ड्राइवर से मारपीट कर गाड़ी, फोन व अन्य सामान लूटने वाले गिरोह के तीन सदस्यों सागर, आकाश और शुभम को को मोहाना थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से लूटी गई कैब भी बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
15 नवंबर को गांव जोली निवासी मोनू ने मोहाना थाना में शिकायत दी कि उन्हें उबर साइट से एक बुकिंग मैसेज पिनाना से रोहतक के लिए मिला था। मैसेज देखकर वह अपनी गाड़ी को लेकर गांव पिनाना मेन हाईवे के पास पहुंच गया। संबंधित नंबर पर संपर्क किया तो कॉलर ने बताया कि पिनाना गांव के मेन हाईवे पुल के नीचे आ जाओ।
मोनू ने बताया कि लोकेशन पर वह पहुंचे तो वहां तीन लड़के खड़े थे। उन्होंने मोबाइल से ओटीपी शेयर किया था। उनमें से एक लड़का कंडक्टर सीट पर व दो पीछे बैठ गए। वह उनको लेकर भैंसवाल के रास्ते पहुंचा तो कुछ दूरी पर जाकर कंडक्टर सीट पर बैठे लड़के ने गाड़ी रोकने के लिए कहा।
विज्ञापन
वह कुछ समझ पाता इससे पहले ही तीनों युवक हमलावर हो गए। गाड़ी अपने कब्जे में ले ली। आरोपियों ने रास्ते में झाड़ियों में लगाकर उनके हाथ-पैर बांध दिए और रास्ते में वहीं फेंक कर गाड़ी, फोन, गाड़ी के कागजात व पर्स लेकर पिनाना की तरफ भाग गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
मंगलवार को पुलिस ने तीन आरोपियों सागर, आकाश और शुभम को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार आरोपियों से लूटी गई गाड़ी, फोन व वारदात में प्रयुक्त पेचकस बरामद कर लिया है l गिरफ्तार तीनों आरोपियों को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद दोबारा से अदालत में पेश किया गया जहां से उनको न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है। हालांकि, आरोपियों की अभी शिनाख्त परेड कराई जानी है। इस वजह से पुलिस ने उनके पते सार्वजनिक नहीं किए हैं।