फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three accused arrested for entering a house and carrying out a deadly attack

Sonipat News: घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 04 Mar 2026 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for entering a house and carrying out a deadly attack
सोनीपत। मुरथल थाने की पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला गांव धतूरी में ताकाझांकी का है। आरोप है कि इसकी शिकायत के बाद सुनील उर्फ कपूरा, उसके भाई संदीप उर्फ टार्जन और बेटे प्रिंस उर्फ छोटा ने घर में घुसकर जानलेवा हमला किया था। अब तीनों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस में दी शिकायत में विकास ने बताया था कि 25 फरवरी को उनकी भाभी ने बताया था कि पड़ोसी अवनीश छत से ताड़ते रहता है। इसके बाद विकास अपने भाई रिंकू के साथ अवनीश की मां गीता से शिकायत करने गए तो गीता ने बात सुनने के बजाय हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद वहां आए उसके देवर जयदीप ने भी गाली-गलौज की।
विज्ञापन

घर लौटने के बाद जब सभी भाई-भाभी अपने-अपने काम पर गए हुए थे तो अवनीश, जयदीप, राजकपूर, गीता, शिवानी, संतरां, प्रिंस, संदीप ने आकर माता-पिता के साथ बदतमीजी की। हेल्पलाइन 112 पर सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम बीचबचाव करके चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद 1 मार्च को करीब 9 बजे राजकपूर अपने भाइयों जयदीप, संदीप के अलावा अवनीश, प्रिंस, शिवानी, गीता, मां संतरां घर के अंदर आ धमके। राजकपूर लकड़ी काटने वाला दात, जयदीप गंडासी, संदीप कुल्हाड़ी, गीता, संतरां और अवनीश लाठी, प्रिंस दरांती लिए हुए थे।

उन्होंने अंदर घुसकर विकास, उनके भाई रिंकू, पिता उमेद और चाचा नरेश को गंभीर चोटें मारीं। विकास और रिंकू के सिर में 10 और 12 टांके, उमेद के हाथ और अंगुली पर 6 टांके आए हैं। नरेश को डॉक्टर ने खानपुर बीपीएस मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया था।
इस मामले की जांच करते हुए सब इंस्पेक्टर नसीम की टीम ने सुनील, उसके भाई संदीप और बेटे प्रिंस को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed