फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three accused arrested along with 990 grams of hashish

Sonipat News: 990 ग्राम चरस समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 06 Mar 2024 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 06 Mar 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested along with 990 grams of hashish
सोनीपत। अपराध शाखा (पश्चिम) की टीम ने मादक तस्करी के मामले में तीन आरोपियों को चरस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली के रोहिणी निवासी राहुल, यश व एक महिला है।
विज्ञापन

उप निरीक्षक सोमदत्त अपनी पुलिस टीम के साथ मुरथल अड्डा के पास गश्त पर थे। उस समय सूचना मिली कि रोहिणी के राहुल, यश व एक महिला चरस बेचते हैं। एक घंटे बाद कार में हिमाचल प्रदेश से चरस लेकर दिल्ली जाएं। इसके बाद पुलिस ने भिगान टोल प्लाजा पर नाकाबंदी की गई। 40 मिनट पर पुलिस टीम ने कार को रुकवाने का इशारा किया तो चालक अपनी कार वापस मोड़कर भागने की कोशिश करने लगा। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार में सवार राहुल, यश व एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद से 990 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि चरस को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू निवासी एक व्यक्ति से करीब दो लाख रुपये में लेकर आए थे। अदालत में पेश करने के बाद आरोपी राहुल को तीन दिन के रिमांड पर लिया और और अन्य दो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed