फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Threatened to kill if he testified in murder case, three arrested

हत्या के मामले में गवाही देने पर मारने की धमकी दी, तीन गिरफ्तार

Wed, 23 Mar 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Threatened to kill if he testified in murder case, three arrested
गांव दोदवा में चार-पांच युवकों ने एक किसान को उसके ही भाई की हत्या के मामले में गवाही देने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। इसको लेकर किसान ने सदर थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने तीन नामजद व अन्य पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन

गांव दोदवा निवासी किसान विक्रम ने पुलिस को बताया कि उसके भाई राजेंद्र उर्फ सेठी की 5 अगस्त, 2021 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस मामले में वह गवाह है। विक्रम का कहना है कि 18 मार्च की रात को उनके घर के सामने एक गाड़ी आकर रुकी, जिसमें चार-पांच युवक बैठे थे। उन्होंने उसके व परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज की। इस पर जब उसने दरवाजा खोला तो वहां उसके गांव के ही सचिन, विक्की, विरेंद्र व उसके साथी खड़े थे। आरोप है कि उन्होंने उसे व उसके परिवार को धमकी दी कि अगर मुकदमे में गवाही दी तो उन्हें जान से मार देंगे। मामले की जांच करते हुए सदर थाना पुलिस ने सद्दाम, सचिन व विक्की को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया, वहां से आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed