फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Threatened to get his name removed from the case to uncle's son

Sonipat News: ताऊ के बेटे को मुकदमे से नाम निकलवाने के लिए दी धमकी

Thu, 06 Mar 2025 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 06 Mar 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Threatened to get his name removed from the case to uncle's son
गोहाना। गांव धनाना में अनुसूचित जाति के युवक को अर्धनग्न कर सीढ़ी पर लिटाकर बेरहमी से पीटने के मामले में अब उनके ताऊ के बेटे को एक आरोपी ने धमकी दी है। आरोप है कि उनके पास कॉल कर कहा गया कि अगर उसका नाम मुकदमे से नहीं हटवाया तो सही नहीं रहेगा। वह पकड़ा गया तो बाहर आने के बाद बड़ा कांड कर देगा। बरोदा थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव धनाना निवासी अनुसूचित जाति के युवक मोनू का 14 फरवरी को कई युवकों ने चोरी के शक में अपहरण कर लिया था। आरोप है कि आरोपी उन्हें गांव में एक आरओ प्लांट में ले गए थे। वहां पर उन्हें अर्धनग्न कर सीढ़ी पर गिराकर बेरहमी से पीटा गया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद मोनू ने 1 मार्च को शिकायत दी थी। शिकायत के बाद पांच नामजद व दो अन्य के खिलाफ अपहरण, मारपीट व एससीएसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। 3 मार्च को गोहाना में एससी व बीसी समाज के लोगों ने बैठ की थी। इसमें आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


अब मोनू के ताऊ के बेटे गंगे ने बरोदा थाना पुलिस को बताया है कि उनके पास अनूप की कॉल आई थी। उसने कहा कि उसका नाम मुकदमे से हटवा देना। वह अभी मामले में पकड़ा नहीं गया है। अगर उसे मुकदमे में अंदर जाना पड़ा तो बाहर आते ही कांड कर देगा। गंगे ने पुलिस से परिवार की सुरक्षा की मांग की। पुलिस ने उनके बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed