फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Threatened to call milk seller to his home and trap him in molestation, demanded Rs 50 thousand

Sonipat News: दूध विक्रेता को घर बुलाकर छेड़खानी में फंसाने की दी धमकी, 50 हजार रुपये मांगे

Mon, 30 Oct 2023 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 30 Oct 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Threatened to call milk seller to his home and trap him in molestation, demanded Rs 50 thousand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। बड़ी औद्योगिक थाना क्षेत्र के गांव निवासी दूध विक्रेता को सोनीपत के पटेल नगर में दूध देने के बहाने घर बुला ढाई घंटे तक बंधक बनाकर रखने व जबरन 50 हजार रुपये मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दूध विक्रेता को छेड़खानी के मामले में फंसाने की धमकी दी गई। महिला व उसके पुरुष व एक महिला साथी ने पीड़ित की बाइक अपने पास रख ली। बाद में जब पीड़ित बेटों को लेकर उनके घर पहुंचा तो एक लाख की मांग की गई। मशक्कत के बाद से निकलकर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जबरन वसूली के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जब पुलिस टीम जांच को पहुंची तो आरोपी घर पर नहीं मिले।

बड़ी औद्योगिक क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि वह दूध विक्रेता है। वह 26 अक्तूबर को सुबह 5:30 बजे अपने गांव से सोनीपत आ रहे थे। भूरी मोड़ पर उन्हें एक महिला ने लिफ्ट देने के बहाने रुकवा लिया। महिला ने उनसे काली माता मंदिर तक लिफ्ट मांगी। उन्होंने लिफ्ट देकर मंदिर के पास उतार दिया और उनके पटेल नगर स्थित घर पर भी दूध देकर जाने की बात कही। उसने उनका मोबाइल नंबर ले लिया। 27 अक्तूबर को उन्होंने सुबह 8:30 बजे दूध देने के लिए कॉल की।
विज्ञापन

महिला ने कुछ देर में आने को कहा। बाद में महिला ने उन्हें घर बुला लिया। उन्होंने बर्तन लेकर आने को कहा तो वह उन्हें अंदर ले गई। वहां पर दूध देकर जब 130 रुपये मांगे तो उसने खुले रुपये नहीं होने की बात कही। तभी एक महिला व पुरुष वहां पहुंच गए। उन्होंने उसे अपना घर बताकर उसे कमरे में बैठकर बात करने को कहा। अंदर जाते ही व्यक्ति ने उनका मोबाइल छीन लिया। साथ ही कमरे में बंधक बनाकर 50 हजार रुपये देने की मांग की। साथ ही रुपये नहीं देने पर छेड़खानी के मामले में फंसाने की धमकी दी। उन्होंने ढाई घंटे तक उन्हें बंधक बनाकर रखा। बाद में उनकी बाइक छीन ली और उन्हें अनाज मंडी में छोड़कर चले गए। उन्होंने बेटों को मामले की जानकारी दी। बेटे उन्हें लेकर आरोपियों के घर गए। बेटों ने उनकी बाइक दिलवाई। आरोपियों ने उनके बेटों से भी एक लाख रुपये देने की मांग की। साथ ही डराया कि तुम्हारे पिता को छेड़खानी में फंसवा देंगे। उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद जबरन वसूली के प्रयास, बंधक रखने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को लेकर शिकायत मिली थी, जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी।

- इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed