{"_id":"68449130a7b01399e20bbf69","slug":"those-who-killed-innocent-people-of-pahalgam-are-not-humans-but-monsters-imam-qasmi-sonipat-news-c-197-1-snp1008-137703-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहलगाम के निर्दोषों की हत्या करने वाले इंसान नहीं हैवान : इमाम कासमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलगाम के निर्दोषों की हत्या करने वाले इंसान नहीं हैवान : इमाम कासमी
Sun, 08 Jun 2025 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 08 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
फोटो 06- सोनीपत के ईदगाह स्थित मस्जिद में ईद-उल-अजहा पर्व पर मौजूद भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्
सोनीपत। ईद-उल-अजहा पर्व पर मस्जिदों में नमाज अदा कर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गए पर्यटकों की आत्मिक शांति के लिए दुआ की गई। जीटी रोड रसोई स्थित मदीना मस्जिद के इमाम नसीम कासमी ने कहा कि पहलगाम में हुआ आतंकी हमला बहुत ही निंदनीय था।
हमले ने पूरे देश की आत्मा को झकझोर दिया। पर्यटकों का धर्म पूछकर हत्या करना कायरता है। बेकसूरों की हत्या करने वाले इंसान नहीं हैवान थे। ऐसा करने वालों के जिहाद, जिहादयत, मानसिकता व इस्लाम पर लानत है। किसी बेकसूर का खून बहाने की इस्लाम बिल्कुल इजाजत नहीं देता। जो लोग ऐसा काम करते हैं, वह इस्लाम के भी गद्दार हैं।
उन्होंने कह कि ऐसे गद्दारों को इस्लाम में भी सजा देने का हुक्म दिया है। कासमी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में सभी देशवासी पीड़ित परिवाराें के साथ हैं। सभी खुदा से दुआ करते हैं कि पहलगाम के निर्दोष मृतकों की आत्मा को खुदा शांति बख्शे।
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ने मिल-जुलकर रहने का दिया संदेश
ईदगाह स्थित मस्जिद में ईद-उल-अजहा पर्व पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जसवीर सिंह दोदवा ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को मुबारकबाद देते हुए मिल-जुलकर रहने का संदेश दिया। मौलाना इमरान नदवी ने भाईचारे के साथ मिल-जुलकर रहने का आह्वान किया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सचिव शकील खान ने समुदाय के लोगों के साथ नमाज अदा की। मस्जिद में नहीम, राजेश खान, नौशाद अंसारी, आसान, यामीन अंसारी, गफूर खान, मोहम्मद इरशाद, मौलाना जमशेद, जमशेद, बाबू खान, शेर मोहम्मद, सलाउद्दीन, अधिवक्ता नसीम रजा मौजूद रहे।