{"_id":"6afc4b1f8fbf302cc50acac9","slug":"those-who-dump-trash-in-the-open-will-be-caught-on-municipal-cameras-sonipat-news-c-197-1-snp1003-164070-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: निगम के कैमरों में कैद होंगे खुले में कूड़ा फेंकने वाले, सफाई में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: निगम के कैमरों में कैद होंगे खुले में कूड़ा फेंकने वाले, सफाई में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत नगर निगम कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेते मेयर राजीव जैन। स्रोत: प्रवक्ता
- निगम ने ऐसे संवेदनशील स्थानों पर लगाएगा सीसीटीवी कैमरे
- मेयर राजीव जैन ने फील्ड में उतरकर सफाई करवाने के दिए निर्देश
फोटो :: 06
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। खुले में कूड़ा फेंकने पर अंकुश लगाने के लिए नगर निगम की अब 24 घंटे निगरानी होगी। जहां अक्सर खुले में कूड़ा फेंका जाता है, वहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। खुले में कूड़ा डालने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ निगम कार्रवाई करेगा। साथ ही सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों की जवाबदेही भी तय होगी।
नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को मेयर राजीव जैन ने शहर की साफ सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। मेयर ने कहा कि शहर में जिन स्थानों पर बार-बार कूड़ा फेंका जाता है, वहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। ताकि खुले में कूड़ा फेंकने वालों की आसानी से पहचान कर कार्रवाई की जा सकेगी। अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में कहीं भी कूड़े के ढेर दिखाई देने पर तुरंत उठान सुनिश्चित किया जाए।
ऑफिस छोड़ फील्ड में उतरें अधिकारी
मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कार्यालय में बैठकर सफाई व्यवस्था की समीक्षा न करें, बल्कि नियमित रूप से फील्ड में उतरकर अपनी निगरानी में सफाई करवाएं। अपने-अपने क्षेत्रों का निरीक्षण करें और सफाई कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारियों और ठेकेदारों की जिम्मेदारी तय करें।
विज्ञापन
-- --
रोड स्वीपिंग मशीनों पर भी लगेंगे कैमरे
शहर की सड़कों की सफाई करने वाली रोड स्वीपिंग मशीनों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे मशीनों के संचालन और उनके माध्यम से किए जा रहे सफाई कार्य की निगरानी की जा सकेगी। मेयर ने संबंधित ठेकेदार को इस व्यवस्था को लागू करने के निर्देश दिए।
बाजार खुलने से पहले पूरी हो रात्रिकालीन सफाई
प्रमुख बाजारों में रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया। मेयर ने निर्देश दिए कि रात के समय नियमित रूप से सफाई करवाई जाए और कूड़े का समय पर उठान हो। सुबह दुकानें खुलने से पहले बाजार साफ-सुथरे होने चाहिए, ताकि दुकानदारों और आम नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
बंदर व गोवंश की समस्या से समाधान की शुरू होगी प्रक्रिया
बैठक में शहर में बंदरों की समस्या से निजात दिलाने के लिए उन्हें पकडऩे और गोवंश को नियंत्रित करने के लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर जमा मिट्टी उठवाने तथा निर्माण एवं विध्वंस (सीएंडडी) मलबे का समयबद्ध निस्तारण करने को कहा गया। मेयर ने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर गंदगी और मलबा हटवाने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार, सह आयुक्त मीतू धनखड़ सहित सफाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।