फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Those who did not get the vaccine in most of the public places did not get admission

अधिकतर सार्वजनिक स्थानों पर वैक्सीन न लगवाने वालों को नहीं मिला प्रवेश

Sun, 02 Jan 2022 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Those who did not get the vaccine in most of the public places did not get admission
नागरिक अस्पताल में पर्ची बनवाते समय मोबाइल पर वैक्सीनेशन कार्ड दिखाते लोग। संवाद - फोटो : Sonipat
कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए जिले में सार्वजनिक स्थानों पर शनिवार से नो मास्क, नो वैक्सीनेशन, नो प्रवेश का नियम लागू कर दिया गया। शहर के नागरिक अस्पताल व बस अड्डे के सभी प्रवेश द्वारों पर सुबह ही कर्मचारियों की ड्यूटियां लगा दी गई थी। ये कर्मचारी आने वाले लोगों के वैक्सीनेशन कार्ड जांचने के बाद ही प्रवेश की अनुमति दे रहे थे। इस व्यवस्था के लागू हो जाने के बाद बिना वैक्सीनेशन लगवाने वाले लोगों को खासी परेशानियां उठानी पड़ीं। हालांकि नागरिक अस्पताल व बस अड्डे पर ही वैक्सीनेशन शिविर भी लगाया गया था। बिना वैक्सीनेशन वालों को टीका लगवाने की सलाह दी गई। वैक्सीन लगवाने वालों को ही प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में नव वर्ष पर नो मास्क, नो वैक्सीनेशन, नो प्रवेश का नियम लागू कर दिया गया। अस्पताल में आने वाले मरीजों व उनके तीमारदार से मास्क लगाने के साथ वैक्सीनेशन का प्रमाणपत्र दिखाने को कहा गया। यही नहीं मरीजों की ओपीडी पर्ची वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र दिखाने या वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज कराने के बाद ही बनाई गई। मास्क लगाने व वैक्सीनेशन का प्रमाणपत्र दिखाने के बाद मरीजों व उनके तीमारदारों को अंदर जाने दिया गया। ओपीडी व आपातकालीन वार्ड के गेट पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी लगा दी गई थी। अधिकतर तीमारदारों के पास वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र नहीं होने के कारण उन्हें अंदर जाने नहीं दिया गया।
विज्ञापन

बस अड्डे के तीनों गेटों पर लगाई कर्मचारियों की ड्यूटी
बस अड्डे पर नियमों के पालन के लिए महाप्रबंधक ने तीनों द्वारों पर तीन-तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई। ये कर्मचारी दो शिफ्टों पर गेट पर ही ड्यूटी देंगे। बस अड्डे के प्रवेश द्वारा पर तैनात कर्मचारी दिनभर बस अड्डे में आने वाले यात्रियों के वैक्सीनेशन प्रमाणपत्रों की जांच करते रहे। बिना वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र दिखाए, किसी को प्रवेश नहीं दिया गया। वहीं परिचालकों ने भी टिकट देने से पहले वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र दिखाने को कहा। जिन यात्रियों के पास वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र नहीं था, उन्हें गेट पर लगे शिविर में वैक्सीन लगवाने भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सामाजिक दूरी के नियम का नहीं हुआ पालन
बस अड्डे में आने वाले यात्रियों ने वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र को दिखा दिया, लेकिन वे सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर पाए। काउंटरों पर टिकट लेने के लिए यात्रियों की भारी भीड़ लगी रही। अधिकारियों के समझाने के बावजूद नियमों की अवहेलना करते दिखाई दिए।
बैंकों में नहीं दिखा नो मास्क, नो वैक्सीनेशन, नो प्रवेश का नियम
शहर के बैंकों में नो मास्क, नो वैक्सीनेशन नो प्रवेश के नियम का पालन नहीं किया गया। सुरक्षाकर्मी बैंक में उपभोक्ताओं को बिना कोई जांच किए अंदर जाने दे रहे थे। बैंकों के अंदर भी बिना सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया गया था। दोपहर होने पर बैंकों में भीड़ कम हो गई थी, लेकिन कई बैंकों में उपभोक्ताओं को प्रवेश करते समय मास्क लगाने के लिए कहा जा रहा था। साथ ही उनके हाथ सैनिटाइज करवाए जा रहे थे।

रेलवे स्टेशन पर नहीं दिखी व्यवस्था
नव वर्ष से लागू किए गए नए नियम रेलवे स्टेशन पर हवा होते नजर आए। यहां गेट पर न तो किसी कर्मचारी को तैनात किया गया था और न ही कोई अधिकारी जांच कर रहा था। यात्री बिना मास्क लगाए घूमते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed