{"_id":"6886663c7b6585354505126e","slug":"those-who-contribute-towards-cleanliness-will-become-swachhata-prahari-cleanliness-guards-sonipat-news-c-197-1-snp1003-139908-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: स्वच्छता में योगदान देने वाले बनेंगे स्वच्छता प्रहरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: स्वच्छता में योगदान देने वाले बनेंगे स्वच्छता प्रहरी
Sun, 27 Jul 2025 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 27 Jul 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
फोटो 02: सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित जागृति धाम में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक को सं
सोनीपत। स्वच्छता रैंकिंग को सर्वश्रेष्ठ बनाए रखना और ऊंचाई पर जाने की जिम्मेदारी अब शहर वासियों के कंधों पर है। इसके लिए सभी सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक एवं रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन को जागरूकता कार्यक्रम चलाने होंगे। स्वच्छता में योगदान देने वालों को स्वच्छता प्रहरी का दर्जा दिया जाएगा। ये बात मेयर राजीव जैन ने रविवार को सेक्टर-15 स्थित जागृति धाम में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक में कही।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता कानून के बल पर नहीं लाई जा सकती बल्कि जब तक हम अपने मन, स्वभाव एवं आत्मा में स्वच्छता रूपी मूर्ति को नहीं बैठाएंगे तब तक हम नंबर वन नहीं बन सकते। उन्होंने कहा कि जिस तरह हम अपने घरों में कूड़ा नहीं देख सकते उसी तरह सड़कों-गलियों में कूड़ा नहीं देखने का भाव पैदा करना होगा।
बैठक में अधिवक्ता रामधन शर्मा, संजय सिंगला, प्रदीप बजाज, रामसिंह त्यागी, अधिवक्ता नकीन मेहरा, पार्षद बबिता कौशिक, मोनिका नागर ने बाजारों में रात को सफाई करने, सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करने, आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान करने, डस्टबिन रखवाने, स्वच्छता के लिए वार्ड वाइज कमेटियां बनाने के सुझाव रखे।
विज्ञापन
बैठक का शुभारंभ राम कामरा ने देशभक्ति के गीत से किया। उसके बाद मेयर ने घोषणा की कि स्वच्छता के लिए स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पार्कों, रिहायशी कॉलोनियों एवं बाजारों में स्वच्छता प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि अब स्वच्छता मिशन चलेगा जिसमें लक्ष्य की प्राप्ति के लिए काम करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।