फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Those who announce Deputy CM never become CM: Biplab Deb

डिप्टी सीएम की घोषणा करने वाले कभी सीएम नहीं बनते: बिप्लब देब

Mon, 15 Jan 2024 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 15 Jan 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Those who announce Deputy CM never become CM: Biplab Deb
सोनीपत के गांव टेहा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान दीवार पर कमल का फूल बनाते प्रदेश प्र
गन्नौर। गांव टेहा गांव में सोमवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। देब का कार्यक्रम में पहुंचने पर सांसद रमेश कौशिक, विधायक निर्मल चौधरी व मोहन लाल बड़ौली ने फूलमालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने विपक्षी दलों के नेताओं को निशाने पर लेते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियों के नेता रोज डिप्टी सीएम बनाने की घोषणा कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। डिप्टी सीएम की घोषणा करने वाले कभी सीएम नहीं बनते। डिप्टी सीएम बनाने की घोषणा करने वाले दलों को जनता नकार चुकी है। उन्होंने कहा कि उत्तर पूर्वी राज्यों में कम्युनिस्ट शासन में भारत माता की जयकार नहीं बोल सकते थे, किंतु भाजपा ने ऐसे वातावरण को खत्म करते हुए भारतमाता की जय-जयकार के नारे लगवाए। इसमें महिलाओं का बड़ा योगदान रहा है।
विज्ञापन

बिप्लब देब ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस यात्रा के माध्यम से देश में गरीब, पिछड़े और कमजोर वर्ग के लोगों को उनके अधिकार दे रहे हैं। वह महिला सशक्तीकरण, किसान उत्थान, नौजवानों को रोजगार व गरीबों को मजबूत बनाने को बढ़ावा दे रहे हैं। उनके नेतृत्व में भारत विकसित हो चुका है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के अनुसार अयोध्या राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा शुभ मुहूर्त निकाल कर 22 जनवरी को उद्घाटन करने का निर्णय लिया था। हम अपनी संस्कृति में विश्वास करते हैं जबकि कांग्रेस के संस्कार विदेशी हैं, जिस कारण वह राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने का विरोध कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा, सुमित्रा चौहान, ललित बत्रा, आजाद सिंह नेहरा, निशांत छौक्कर, विकास त्यागी, सरपंच आशीष त्यागी, अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ. सुशील मलिक, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जितेंद्र कुमार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी पूनम चंदा, सिविल सर्जन डाॅ. जयकिशोर, जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया आदि मौजूद रहे।


सोनीपत शहर में पहुंची यात्रा का सांसद ने किया स्वागत
विकसित भारत संकल्प यात्रा शहर के कालूपुर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृत विद्यालय व सेक्टर-23 स्थित कम्युनिटी सेंटर पहुंची। कालूपुर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्यातिथि सांसद रमेश कौशिक ने किया। गांव भूर्री में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक मोहनलाल बड़ौली ने किया। रिढ़ाऊ व फरमाणा में यात्रा का स्वागत जिला परिषद की चेयरपर्सन मोनिका दहिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed