फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   This is Haryana, Pradhan, knows how to ask for accountability and how to do it: Deependra

यो हरियाणा सै प्रधान, हिसाब मांगणा भी जाणे सै अर करणा भी : दीपेंद्र

Mon, 12 Aug 2024 02:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 12 Aug 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
This is Haryana, Pradhan, knows how to ask for accountability and how to do it: Deependra
खरखौदा (सोनीपत)। रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने रविवार शाम हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के तहत शहर में पदयात्रा निकाली।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार को घेरते हुए ठेठ हरियाणवी लहजे में कहा कि यो हरियाणा सै प्रधान, हिसाब मांगणा भी जाणे सै अर करणा भी। आने वाले समय में हरियाणा की जनता इन भाजपा वालों का पक्का हिसाब कर देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने खिलाड़ियों के साथ दोगला व्यवहार किया है। सरकार ने प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए बजट 60 करोड़ रुपये दिया वह न के बराबर था। सबसे ज्यादा बजट गुजरात को 500 करोड़ रुपये दिया गया। वहां का सिर्फ एक खिलाड़ी ओलंपिक में गया जबकि हरियाणा के खिलाड़ी देश का मान बढ़ रहे हैं। पेरिस ओलंपिक खेलों में छह में से पांच पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं।
सांसद ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में अपनी हार को भांपते हुए सीएम का चेहरा बदल दिया, लेकिन भाजपा का घमंड अभी भी बरकरार है। प्रदेश को भाजपा ने कच्ची नौकरियों की राजधानी बना दिया। सबसे ज्यादा महंगाई, बेरोजगारी, नशा, अपराध अगर कहीं पर है तो प्रदेश में है। खरखौदा का इतना बुरा हाल है कि जगह-जगह पानी ईसा खड़ा सै जुकर रोड पै जोहड़ हो। आप लोगों को इस खरखौदा हलके का सीएम बनाने की लड़ाई लड़नी है ताकि आने वाले समय में खरखौदा का कायाकल्प किया जा सके। सांसद ने कहा कि भाजपा अब कांग्रेस पार्टी की घोषणाओं की कॉपी करने लगी है। प्रदेश में मात्र 29 दिन की सरकार बची है। भाजपा सिर्फ घोषणाएं कर सकती है, उनका लाभ नहीं दे सकती।
विज्ञापन

इस अवसर पर सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, विधायक जयवीर सिंह, जगबीर मलिक, इंदुराज नरवाल, पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, पूर्व विधायक सुखबीर फरमाणा, सुरेंद्र दहिया, अजीत सैनी, जोगिंद्र दहिया, सुनील पार्षद, निक्का आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed