फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Thieves took gold and silver jewelery from a locked house

Sonipat News: बंद घर से सोने-चांदी के आभूषण ले गए चोर

Mon, 08 Apr 2024 10:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Thieves took gold and silver jewelery from a locked house
सोनीपत। इंडियन कॉलोनी में चोर बंद घर के ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित परिवार घर पहुंचा तो चोरी का पता लगा। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का केस दर्ज कर लिया है। इंडियन कॉलोनी निवासी देवेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि वह 4 अप्रैल को परिवार के साथ बाहर गए थे। वह चार दिन बाद घर लौटे तो उनके घर का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने देखा कि चोर उनके घर से सोने की चेन, दो अंगूठी, चांदी की पाजेब आदि चोरी कर ले गए थे। उन्हें अंदेशा है कि चोरी 5 या 6 अप्रैल की रात को हुई है। उन्होंने मामले से पुलिस को मामले से अवगत कराया। सिटी थाना पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिटी थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि चोरों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed