फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Thieves took cash and jewelery by locking the family in the room

परिवार को कमरे में बंद कर नकदी-जेवरात ले गए चोर

Wed, 14 Apr 2021 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Thieves took cash and jewelery by locking the family in the room
खरखौदा। गांव तुर्कपुर में चोर एक परिवार को कमरे में बंद करके नकदी व जेवरात सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। बाद में मकान मालिक ने पड़ोसी से दरवाजा खुलवाया और पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

गांव तुर्कपुर निवासी अमित ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ एक कमरे में सो रहा था। इसी बीच रात को जब वह लघुशंका के लिए उठकर कमरे का दरवाजा खोलने लगा तो वह नहीं खुला। उसने पड़ोसी को फोन करके बुलाया और दरवाजा खुलवाया। इस दौरान उसने देखा कि घर में सामान बिखरा पड़ा है। सामान संभालने पर एक लाख की नकदी, चांदी की पांच जोड़ी पायल, पांच जोड़ी चुटकी, एक सोने की चेन, सोने के बाले, अंगूठी सहित अन्य सामान और जरूरी कागजात गायब मिले। झरोठ चौकी पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed