फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Thieves took away a bag full of 40 thousand rupees kept in the auto

ऑटो में रखा 40 हजार रुपयों से भरा थैला उड़ा ले गए चोर

Wed, 20 Apr 2022 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away a bag full of 40 thousand rupees kept in the auto
अगवानपुर फाटक के पास बाइक सवार युवक ऑटो में रखा थैला चोरी कर फरार हो गए। थैले में 40 हजार रुपये थे। व्यक्ति ने मामले की शिकायत गन्नौर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में भोगीपुर निवासी नान्हा ने बताया कि वह गांव में चौकीदार है। सोमवार को वह गन्नौर स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 40 हजार रुपये निकालकर ऑटो में बैठकर अपने गांव जा रहा था। ऑटो जब अगवानपुर फाटक के पास पहुंचा तो फाटक बंद होने से ऑटो खड़ा रहा। उसने अपने थैले को ऑटो में रख दिया और नीचे उतरकर बीड़ी पीने लगा। इस दौरान बाइक सवार दो युवक आए और ऑटो में रखा उसका रुपयों से भरा थैला लेकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गन्नौर थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि पुलिस शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जगह-जगह नाके लगा कर जांच की जा रही है। वारदात को अंजाम देने वालों का जल्द पता लगा कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed