{"_id":"659ee3ece914df93560b4c49","slug":"thieves-targeted-two-schools-broke-the-locks-of-kitchens-and-stole-goods-sonipat-news-c-197-1-snp1002-12190-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: चोरों ने दो स्कूलों को बनाया निशाना, रसोइयों के ताले तोड़ सामान किया चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: चोरों ने दो स्कूलों को बनाया निशाना, रसोइयों के ताले तोड़ सामान किया चोरी
Thu, 11 Jan 2024 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 11 Jan 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। चोरों ने सोमवार की रात तेवड़ी गांव के राजकीय माध्यमिक स्कूल व राजकीय प्राथमिक पाठशाला को निशाना बनाया। चोरों ने दोनों स्कूलों की रसोइयों का ताला तोड़कर उनमें रखा हजारों रुपयों का सामान चोरी कर लिया। स्कूल प्रभारी ने मामले की शिकायत थाना गन्नौर पुलिस को दी है।
राजकीय माध्यमिक विद्यालय, तेवड़ी के प्रभारी कुलदीप ने बताया कि स्कूलों में शीतकालीन अवकाश होने के कारण वह वह डाक संबंधित काम करने के लिए मंगलवार को स्कूल में आए थे। स्कूल में पहुंचने पर उन्हें पता चला कि राजकीय माध्यमिक स्कूल के साथ राजकीय प्राथमिक पाठशाला की रसोइयों के कुंडे कटे हुए थे और ताले टूटे थे। चोर राजकीय माध्यमिक विद्यालय की रसोई से गैस सिसिंडर, गैस चूल्हा, 17 थाली, 42 चम्मच, 26 स्टील गिलास, स्टील बाल्टी, स्टील पतीला, स्टील जग, 2 अग्निशमन बाल्टी, बड़ा पतीला, बड़ा तवा व अन्य सामान और राजकीय प्राथमिक पाठशाला की रसोई से गैस सिलिंडर, गैस चुल्हा, 27 थाली, 36 चम्मच, अग्निशमन बाल्टी, एक कस्सी व अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्कूल से दो गैस सिलिंडर और चूल्हा चोरी
सोनीपत : गांव जाजी के राजकीय स्कूल से चोर दो गैस सिलिंडर और चूल्हा चोरी कर ले गए। स्कूल प्रभारी गांव बड़वासनी निवासी राजबीर ने पुलिस को बताया कि स्कूल में मिड डे मील बनाने के लिए दो गैस सिलिंडर और चूल्हा रखा था। मंगलवार को स्कूल चौकीदार खुशीराम ने बताया कि वह सोमवार की रात को खाना खाने के लिए घर गए थे। जब वापस लौटे तो स्कूल की रसोई के दरवाजे का कुंडा टूटा हुआ था। अंदर से दो सिलिंडर और चूल्हा गायब थे।
विज्ञापन
ईट भट्ठे में भी हुई चोरी
गांधी नगर के प्रवीन कुमार ने बताया कि गांव शेखपुरा में उनका सूर्या भट्ठा कंपनी के नाम से ईंट भट्ठा है। 8 जनवरी को चोर उनके भट्ठे से 3 टूटे हुए मशीन के औजार चोरी कर ले गए। गन्नौर थाना पुलिस ने प्रवीन कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।