फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Thieves targeted shop and house, stole cash and jewelery

Sonipat News: चोरों ने दुकान व घर को बनाया निशाना, नकदी व आभूषण चोरी

Fri, 10 May 2024 05:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 10 May 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Thieves targeted shop and house, stole cash and jewelery
गोहाना। चोरों ने घर व एक दुकान को निशाना बनाते हुए नकदी व आभूषण चोरी कर लिया। वारदात चोपड़ा कॉलोनी के मकान व बरोदा रोड पर एक दुकान में हुई है। शहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चोपड़ा कॉलोनी निवासी जीत सिंह ने बताया कि वह सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त हैं। मंगलवार की रात चोर घर से 6500 रुपये की नकदी व चांदी के दो छलकड़े चोरी कर ले गए। वहीं रेलवे कॉलोनी निवासी गौरव ने बताया कि बरोदा रोड पर उनकी भारत टिंबर ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। मंगलवार शाम को वह दुकान बंद कर घर आ गए थे। बुधवार को सुबह दुकान पर गए तो गल्ला टूटा हुआ मिला। सीसीटीवी फुटेज में दुकान में एक व्यक्ति चोरी करते हुए दिखाई दे रहा था। चोर दुकान से 18 हजार रुपये की नकदी व चांदी की मूर्ति चोरी कर ले गए। गौरव ने बताया कि चोर छत के रास्ते से दुकान में घुसा था। इसकी पहचान काठमंडी निवासी सन्नी के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed