{"_id":"6750c36e1c411adc9f04e094","slug":"thieves-stole-20-sacks-full-of-paddy-belonging-to-the-commission-agent-sonipat-news-c-197-1-snp1003-128747-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: आढ़ती की धान से भरी 20 बोरियां चोरी कर ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: आढ़ती की धान से भरी 20 बोरियां चोरी कर ले गए चोर
Thu, 05 Dec 2024 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 05 Dec 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। रोहतक रोड स्थित अनाज मंडी में चोरों ने घुसकर खुले में रखी धान से भरी 20 बोरियों को चोरी कर लिया है। आढ़ती बलवान सिंह ने दुकान के बाहर से धान चोरी होने की शिकायत पुलिस को दी है। खरखौदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
गांव बरोणा निवासी बलवान सिंह ने बताया कि उनकी रोहतक रोड स्थित अनाज मंडी में जीनल ट्रेडिंग कंपनी के नाम से उनकी आढ़त की दुकान है। मंडी में धान की फसल की खरीद प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत उन्होंने भी धान खरीदा हुआ है। उन्होंने किसानों से खरीदे गए धान को बोरियों में भरकर अपनी दुकान के बाहर रखा हुआ था। रविवार रात वह करीब 10 बजे अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। इसके बाद वह जब अगले सुबह दुकान पर पहुंचे तो पाया कि धान की बोरियों के ढेर में से काफी बोरियां गायब हैं। जांच करने पर उन्हें धान की 20 बोरी गायब मिली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।