{"_id":"64085c9e2ec03647ae0bd9c3","slug":"thieves-broke-the-lock-of-aadhaar-center-in-sonipat-and-took-the-goods-2023-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: सोनीपत में आधार केंद्र का ताला तोड़कर सामान ले गए चोर, सुबह हुई घटना की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: सोनीपत में आधार केंद्र का ताला तोड़कर सामान ले गए चोर, सुबह हुई घटना की जानकारी
Wed, 08 Mar 2023 03:31 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 08 Mar 2023 03:31 PM IST
सार
गांव झरोठ निवासी जयप्रकाश ने खरखौदा थाना पुलिस को बताया कि वह गांव में ही आधार केंद्र चलाते हैं। रात को चोरों ने उनके केंद्र का ताला तोड़ दिया। चोर कमरे से दो इनवर्टर बैटरी, एक प्रिंटर, दो कैमरे व मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। जब वह सुबह दुकान पर पहुंचे तो ताला टूटा मिला।
विज्ञापन
आधार केंद्र में चोरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनीपत के गांव झरोठ स्थित आधार केंद्र का ताला तोड़कर चोर हजारों का सामान चोरी कर ले गए। सुबह जब केंद्र संचालक पहुंचे तो चोरी का पता लगा। उन्होंने अपने स्तर पर जांच के बाद मामले की शिकायत खरखौदा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव झरोठ निवासी जयप्रकाश ने खरखौदा थाना पुलिस को बताया कि वह गांव में ही आधार केंद्र चलाते हैं। रात को चोरों ने उनके केंद्र का ताला तोड़ दिया। चोर कमरे से दो इनवर्टर बैटरी, एक प्रिंटर, दो कैमरे व मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। जब वह सुबह दुकान पर पहुंचे तो ताला टूटा मिला।
जिस पर अपने स्तर पर चोरों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। जिस पर उन्होंने खरखौदा थाना पुलिस को मामले से अवगत कराया। जिस पर पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।