{"_id":"6a255e3756c3b5754503d4df","slug":"thieves-broke-the-lock-of-a-locked-house-and-made-off-with-cash-and-jewelry-sonipat-news-c-197-1-snp1001-155104-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात ले गए चोर
Mon, 08 Jun 2026 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। शहर का पॉश इलाका मॉडल टाउन में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए नकदी और सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार घर के सामने अपने दूसरे घर में सोने गया था। सिविल लाइन थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस संबंध में मॉडल टाउन निवासी रौनक ने सिविल लाइन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालने के साथ अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।
सोने का ब्रेसलेट ले गए चोर
गोहाना। शहर की रहने वाली महिला ने घर से सोने का ब्रेसलेट चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता नंदिनी ने पुलिस को बताया कि चोर उनके घर से दो तोले सोने का ब्रेसलेट चोरी कर ले गया। जब उन्हें मामले का पता लगा तो अपने स्तर पर पता लगाने की कोशिश की लेकिन पता नहीं लगने पर सिटी थाना में शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई।