फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   There will be no water supply in the sectors from today, employees warned of going on strike

Sonipat News: सेक्टरों में आज से नहीं होगी पानी आपूर्ति, कर्मचारियों ने दी हड़ताल पर जाने की चेतावनी

Wed, 16 Jul 2025 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 16 Jul 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
There will be no water supply in the sectors from today, employees warned of going on strike
सोनीपत। सेक्टरों व आवासीय सोसाइटियों में रहने वाले लोगों की बुधवार से परेशानी बढ़ने वाली है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के कर्मचारियों ने पानी आपूर्ति बंद करने व सीवर व्यवस्था बाधित रखने की चेतावनी दी। सेक्टर-15 स्थित कार्यालय में कर्मचारियों ने हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के बैनर तले धरना दिया।
विज्ञापन

कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बाद सेक्टर-7, 8, 12, 13, 14, 15 व आवासीय सोसाइटियों में रह रहे लाखों लोगों के सामने पानी की किल्लत गहरा सकती है। कर्मचारियों की चेतावनी हे कि यदि मांगें नहीं मानी गई तो बुधवार सुबह 5 बजे से जिलेभर में पानी और सीवर व्यवस्था पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन

धरने का नेतृत्व महावीर नागर और सुरेश रोहिला ने किया। संचालन समेश कुमार व सतीश शर्मा ने संभाला। वक्ताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कई महीनों से कर्मचारियों को नियुक्तियों की स्वीकृति (अप्रूवल) नहीं दी जा रही है, जिससे सैकड़ों कर्मचारियों की आजीविका और भविष्य अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के प्रदेश महासचिव आरके नागर ने कहा कि यह सरकार कर्मचारियों के प्रति असंवेदनशील है। मुख्यमंत्री की घोषणाएं केवल कागजों तक सीमित हैं न तो 26,000 न्यूनतम वेतन लागू किया गया, न कैशलेस मेडिकल सुविधा दी गई और न ही पहचान पत्र बनाए जा रहे हैं।


पेयजल संकट की चेतावनी
विरोध कर रहे कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि अगर सरकार ने आज ही उनकी मांगों पर फैसला नहीं लिया तो 16 जुलाई सुबह 5 बजे से सोनीपत के सभी सेक्टरों की पेयजल और सीवर सेवाएं पूरी तरह ठप कर दी जाएंगी। इसके कारण आमजन को गहन पेयजल संकट और सफाई संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सुबह 8 बजे से शाम 6:30 बजे तक एचएसवीपी कार्यालय पर कर्मचारियों का धरना जारी रहेगा।

कर्मचारियों की यह है मांगें

- लंबित अप्रूवल तुरंत जारी की जाए।

- जॉब सुरक्षा की तत्काल ज्वाइनिंग करवाई जाए।

- भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व रिकवरी सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed