{"_id":"6313540eaa702a051a066902","slug":"there-will-be-no-change-in-the-reservation-of-scheduled-castes-already-fixed-for-panchayat-elections-sonipat-news-rtk656910326","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव के लिए पहले से निर्धारित अनुसूचित जाति के आरक्षण में नहीं होगा फेरबदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव के लिए पहले से निर्धारित अनुसूचित जाति के आरक्षण में नहीं होगा फेरबदल
विज्ञापन
कैंप कार्यालय में वीडियो कांफ्रेंस के दौरान उपायुक्त ललित सिवाच व अन्य अधिकारी। संवाद
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। उपायुक्त ललित सिवाच ने कहा कि पिछड़ा वर्ग-ए के आरक्षण को लेकर पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में पहले से निर्धारित अनुसूचित जाति के आरक्षण में कोई फेरबदल नहीं किया जाएगा। उन्होंने पिछड़ा वर्ग-ए के आरक्षण को लेकर हुई वीडियो कांफ्रेंस के बाद कैंप कार्यालय में मौजूद अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
विकास एवं पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिल मलिक ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से विस्तार से पिछड़ा वर्ग-ए के आरक्षण निर्धारण को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर ने पिछड़ा वर्ग-ए के आरक्षण निर्धारण को लेकर जरूरी जानकारी दी। इसके बाद उपायुक्त ललित सिवाच ने अधिकारियों को कहा कि जिला स्तर पर पिछड़ा वर्ग-ए के आरक्षण को लेकर ड्रा निकाले जाएंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर लें। पारदर्शिता के साथ ड्रा करवाए जाएंगे। पिछड़ा वर्ग-ए के आरक्षण को लेकर घोषणा की जा चुकी है, जिसका पालन कराया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि विभाग की ओर से जारी अधिसूचना का हर संबंधित अधिकारी गंभीरता से अध्ययन अवश्य करें, ताकि उन्हें हर पहलू की जानकारी प्राप्त हो। उन्होंने कहा समयबद्घता के साथ हर कार्य को पूर्ण किया जाए।
इस दौरान एसडीएम आशीष कुमार, सुरेंद्र दून, शशि वसुंधरा, शिखा आंतिल, जिला राजस्व अधिकारी हरिओम अत्री, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अमित मान, रोहित, राजेश टिवाना, मनीष मलिक, दीपिका शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।