फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   There was drizzle in the morning and light hailstorm in Bahalgarh.

Sonipat News: सुबह बूंदाबांदी तो बहालगढ़ में हुई हल्की ओलावृष्टि

Wed, 28 Jan 2026 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 28 Jan 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
There was drizzle in the morning and light hailstorm in Bahalgarh.
सोनीपत। पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने से मंगलवार को अचानक बादल छाए और गरज के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। बहालगढ़ क्षेत्र में हल्की ओलावृष्टि भी हुई। दिनभर बादलों और सूर्य के बीच आंख-मिचौली चलती रही। इससे लोगों को ठंड का अहसास हुआ।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह हुई बूंदाबांदी और ठंडी हवा के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई जबकि न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में यह दूसरा सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा। वहीं, अधिकतम तापमान करीब 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में सक्रिय मौसम का असर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र व आसपास देखने को मिला है। दिनभर बादल छाए रहने से 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से ठंडी हवा चलती रही। तापमान सामान्य से नीचे बना रहा। वायु गुणवत्ता सूचकांक 148 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहालगढ़ क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि

मंगलवार सुबह बहालगढ़ क्षेत्र में हल्की ओलावृष्टि हुई। इससे लोग अपने घरों में दुबक गए। हालांकि, इससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। ठंड में हल्का इजाफा अवश्य हुआ है।


कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र व आसपास के क्षेत्रों में बारिश हुई है। इसका असर बुधवार तक समाप्त हो जाएगा। फरवरी के पहले सप्ताह तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। बीच-बीच में बारिश के आसार बने रहेंगे। -डॉ. प्रेमदीप, मौसम वैज्ञानिक, केवीके सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed