फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   There was already a drinking water line in West Ramnagar, now a new one is being laid

Sonipat News: ग्रामीण का डेबिट कार्ड बदलकर 30 हजार रुपये की ठगी

Mon, 24 Jul 2023 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 24 Jul 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
There was already a drinking water line in West Ramnagar, now a new one is being laid
गोहाना। नगर परिषद के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गए ग्रामीण का डेबिट कार्ड बदलकर युवक ने 30 हजार निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


खंदराई निवासी सौरव ने बताया कि वह 17 जुलाई को गोहाना गया था। वह तहसील रोड स्थित पीएनबी के एटीएम से रुपने निकालने लगा तो पैसे नहीं निकले। इस दौरान एक युवक आया और कहने लगा कि एटीएम से रुपये निकल रहे हैं। उसने अपना डेबिट कार्ड देकर 10 हजार रुपये निकालने के लिए कहा। युवक डेबिट कार्ड वापस कर कहा कि रुपये नहीं निकल रहे हैं। सौरव ने बताया कि कुछ देर बाद उसके पास खाते से 25 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। उसके बाद 5 हजार रुपये और निकाले गए। उसने तुरंत शहर थाना पुलिस को सूचना देकर डेबिट कार्ड बंद करवा दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ठगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है
विज्ञापन


4 ट्रांजेक्शन में निकाले 30 हजार रुपये

सौरव ने बताया कि ठग ने तीन बार में 10-10 हजार व 5 हजार रुपये निकाले और 5 हजार रुपये की खरीदारी की है। खरीदारी की अदायगी डेबिट कार्ड से की गई है। सौरव ने बताया कि उसके बैंक खाते में 31700 रुपये थे। अब केवल 17 रुपये बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर ठगी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस एटीएम में लगे सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -नीरज कुमार, शहर थाना प्रभारी, गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed