फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   There was a wrong case against the farmers in Jhajjar, now if there is an arrest, we will siege: Chadhuni

झज्जर में किसानों पर गलत मुकदमा हुआ, अब गिरफ्तारी हुई तो ईंट से ईंट बजा देंगे : चढूनी

Wed, 16 Jun 2021 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
There was a wrong case against the farmers in Jhajjar, now if there is an arrest, we will siege: Chadhuni
झज्जर में भाजपा कार्यालय की नींव उखाड़ने पर किसानों पर झज्जर में भाजपा कार्यालय की नींव उखाड़ने पर किसानों पर मुकदमा दर्ज करने के साथ ही गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई किए जाने से भाकियू अध्यक्ष गुरनाम चढूनी भड़क गए हैं। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने वीडियो जारी कर कहा कि किसी की नींव उखाड़ने का कोई मुकदमा ही नहीं बनता है और इस तरह से पुलिस ने गलत मुकदमा दर्ज किया है। उसके बाद तुरंत ही दो किसानों के घर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन

गुरनाम चढूनी ने चेतावनी दी कि अगर किसी भी किसान की गिरफ्तारी हुई तो इस बार ईंट से ईंट बजा दी जाएगी और वह सरकार को भारी पड़ सकता है।
भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि जिस तरह से टोहाना में किसानों को गिरफ्तार करने पर हरियाणा की सभी जगहों के किसान गिरफ्तारी देने पहुंच गए थे। इस तरह ही अगर पुलिस ने झज्जर में किसानों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो सरकार के लिए परेशानी हो सकती है। क्योंकि प्रदेशभर के किसान गिरफ्तारी देने के लिए वहां जाएंगे और पुलिस को उन सभी को गिरफ्तार करना पड़ेगा। इसलिए पुलिस को कोई भी कार्रवाई करनी है तो वह सोच समझकर करे।
विज्ञापन

योगेंद्र यादव ने दीप सिद्धू पर निशाना साधा
संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य योगेंद्र यादव व ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली में बवाल के आरोपी दीप सिद्धू के बीच ठन गई है। जहां दीप सिद्धू ने योगेंद्र यादव के किसान नेता होने पर सवाल उठाए और उन पर अन्य किसान नेताओं से अपने इशारे पर काम कराने के साथ ही दिल्ली में बवाल की पूरी योजना बनाने का आरोप लगाया। वहीं योगेंद्र यादव ने कहा कि दीप सिद्धू का दिल्ली में बवाल के बाद ही बहिष्कार कर दिया गया था और वह खुद को बचाने के लिए इस तरह का आधार तैयार कर रहा है, जबकि सभी को पता है कि किसानों के हित के लिए अभी तक किसने कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed