फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   There was a festive atmosphere in the village when Sumit won gold for the second time in the Paralympics

Sonipat News: पैरालंपिक में सुमित के दूसरी बार सोना जीतने पर गांव में जश्न का माहौल

Tue, 03 Sep 2024 09:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 03 Sep 2024 09:17 PM IST
विज्ञापन
There was a festive atmosphere in the village when Sumit won gold for the second time in the Paralympics
सोनीपत। पेरिस पैरालंपिक की जेवलिन थ्रो की एफ-64 स्पर्धा में दूसरी बार स्वर्ण पदक जीतने के बाद सुमित आंतिल के पैतृक गांव खेवड़ा में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों व निवास स्थान पर मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई जा रही है। मां निर्मला देवी ने कहा कि बेटे सुमित ने पदक जीतकर देश, प्रदेश व गांव का नाम रोशन कर दिया है। बेटे के देश लौटने पर भव्य स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

मां निर्मला देवी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सुमित ने पैरालंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। बेटे ने महज 16 साल की आयु में सड़क दुर्घटना में अपना पैर खो दिया था, लेकिन कभी हार नहीं मानी। वह पहले कुश्ती करता था। दुर्घटना के बाद जेवलिन खेलना शुरू किया था। उन्होंने बताया कि बेटे सुमित ने प्रतियोगिता के लिए जी तोड़ मेहनत की थी। वह सुबह शाम करीब छह से सात घंटे अभ्यास करते थे। जिसका फल उन्हें मिला मिला हैं। अब लगातार पदक जीत कर देश व प्रदेश का नाम ऊंचा कर रहा है। उन्होंने बताया कि बेटे के लौटने पर उसकी मनपसंद चीज बनाकर खिलाउंगी।
विज्ञापन

सुमित आंतिल के चाचा सतबीर ने बताया कि बेटे ने शानदार खेल दिखाया है। सुमित शुरुआत से ही कहता था कि अपनी मेहनत से देश व परिवार का नाम रोशन करुंगा। आज बेटे सुमित ने स्वर्ण जीतकर हमारा मान बढ़ाया है। पत्नी शीतल ने बताया कि स्वर्ण पदक जीतने की बेहद खुशी है। अगर विश्व रिकार्ड टूट जाता तो सोने पर सुहागा हो जाता। उन्होंने बताया कि सुमित पूरी लगन से अपनी मेहनत पर ही ध्यान रखते थे। उन्होंने जाने से पहले ही कहा था कि पदक हमारा ही है और उन्होंने देश की झोली में दूसरी बार स्वर्ण पदक डाला है। उन्होंने बताया कि हमारा बेटा भी बहुत भाग्यशाली है। सुमित आंतिल ने इससे पहले टोक्यो पैरालंपिक में भी स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed