{"_id":"60d78fdb8ebc3e7ce75b84c8","slug":"there-is-no-regular-cleaning-in-the-village-villagers-are-upset-due-to-the-streets-being-littered-with-dirt-sonipat-news-rtk6148482112","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में नहीं होती नियमित सफाई, गलियां गंदगी से अटी होने से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में नहीं होती नियमित सफाई, गलियां गंदगी से अटी होने से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
गोहाना। मुंडलाना खंड के अंतर्गत करीब साढ़े तीन हजार आबादी वाले गांव सिवानका के लोगों को गंदगी से जूझना पड़ रहा है। गांव में नियमित रूप से सफाई न होने के कारण गलियां गंदगी से अटी पड़ी हैं। ग्राम पंचायत की ओर से बनाई गई नालियां तो पानी निकासी के लिए सही है, लेकिन सफाई के अभाव में वह गंदगी से भरी पड़ी हैं। इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि वह गलियों की सफाई को लेकर पहले ग्राम पंचायत और उसके बाद में अधिकारियों को गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है।
गांव की मुख्य पहचान
गांव सिवानका की मुख्य पहचान प्राचीन शिव मंदिर है। यह मंदिर गांव के ही मेन अड्डे पर है। इस मंदिर के पास से मुख्य रोड के अलावा इस गांव को दो अन्य सड़कें आपस में जोड़ती हैं। एक तरफ गांव सिरसाढ़ तो दूसरी तरफ अहमदपुर माजरा गांव जुड़ता है। गांव के सभी लोग आपस में मिलजुल कर रहते हैं।
--
एक नजर में पंचायत
आबादी - 3500
वोटर - 1602
साक्षरता - 80 फीसद
मुख्य पेशा - कृषि
--
गांव में इन सुविधाओं की मिली सौगात
व्यायामशाला
पार्क का निर्माण
पशु अस्पताल
दो बूस्टिंग स्टेशन
पेयजल आपूर्ति
खेल स्टेडियम
--
गांव की मुख्य समस्याएं
सफाई व्यवस्था का अभाव
तालाबों का दूषित पानी
बूस्टिंग स्टेशन का कच्चा रास्ता
85 एकड़ जमीन में जलभराव
गलियों में क्रॉसिंग जाल खराब
---
गांव की गलियां बेहतर तरीके से बनाई गई हैं, जिनका बहाव भी सही है। लेकिन सफाई न होने के कारण नालियां गंदगी से भरी पड़ी हैं। इसके कारण यहां रहना भी दूभर हो गया है। कर्मचारी कहने के बावजूद सफाई नहीं करते हैं। इससे ग्रामीण काफी परेशान हैं। इसके अलावा पेजयल लाइन बिछाने के बाद अभी तक गलियों का सुधार नहीं किया है। भविष्य में उम्मीद है कि इस समस्या से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
- अरुण कुमार, ग्रामीण।
--
गांव में पशु अस्पताल बनाने के साथ ही अन्य निर्माण कार्य करवाए गए। लेकिन पशुओं के लिए पीने के लिए पानी की बेहतर व्यवस्था नहीं है। गांव में तीन तालाब हैं। उनमें गलियों का पानी जाता है, जिससे वह पूरी तरह से दूषित हो गए हैं। ग्रामीणों को पशुओं को पानी पिलाने में काफी दिक्कत आ रही है। प्रशासनिक अधिकारियों से भी इसका समाधान करने की मांग की थी, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। उम्मीद है कि जल्द इसका समाधान होगा।
- कुलदीप सिंह, ग्रामीण।
--
गांव में विकास कार्य करवाने के साथ ही ग्रामीणों की सुविधाओं पर काफी जोर दिया गया। घरों तक पानी पहुंचाने के लिए पाइपलाइन बिछवाई गई। सफाई पर भी विशेष जोर दिया गया। ग्रामीणों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए नालियों का निर्माण कराया गया। उनके कार्यालय में सफाई का अभाव नहीं था।
-संगीता, पूर्व सरपंच, गांव सिवानका।
--
ग्राम पंचायत सदस्यों का कार्यकाल समाप्त पूरा होने के बाद व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए ग्राम सचिव की ड्यूटी लगाई गई है। कर्मचारियों को नियमित रूप से सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही गांवों में रुके हुए कार्यों को भी चालू करवाया जाएगा।
-जगदीप सांगवान, एसईपीओ, मुंडलाना ब्लॉक।