फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   There is no factionalism in BJP, it is a war of loot: Deepender

भाजपा में गुटबाजी नहीं, लूटबाजी की जंग : दीपेंद्र

Mon, 26 Jan 2026 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 26 Jan 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
There is no factionalism in BJP, it is a war of loot: Deepender
सोनीपत। रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा नेताओं में गुटबाजी नहीं बल्कि लूटबाजी की लड़ाई चल रही है। देश की जनता जहां कष्ट का जीवन जी रही है वहीं भाजपा के नेता अवैध कॉलोनियां काटने में व्यस्त हैं। वह रविवार को गांव हलालपुर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वह अपने पूर्व पीए हिम्मत सिंह के भाई शमशेर के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपया लगाकर गिर रहा है। महंगाई, बेरोजगारी और कर्ज के बोझ ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। फिलहाल सर्वे चल रहा है और केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री से अपेक्षा है कि वह आम जनता को राहत देने की पहल होगी।
विज्ञापन

दीपेंद्र ने कहा कि हरियाणा सहित कई राज्य सरकारें भारी कर्ज में डूबी हुई हैं। देश के हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दक्षिण में भाजपा नेताओं में गुटबाजी नहीं बल्कि लूटबाजी चल रही है। भाजपा नेताओं का आम जनता के दुख-दर्द से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज की घटना पर कहा कि यह केवल सनातनियों का ही नहीं बल्कि पूरे हिंदू धर्म का अपमान है। भाजपा धर्म के नाम पर वोट तो लेती है लेकिन धर्म का सम्मान करना भूल जाती है। भाजपा के अलग-अलग नेता दो घंटे के अंतराल में एक ही लाइब्रेरी का उद्घाटन करते हैं।
रोहतक में भूमि घोटालों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये के घोटालों में भाजपा नेताओं के नाम सामने आए हैं लेकिन सीबीआई और ईडी ने किसी भाजपा नेता पर कार्रवाई नहीं की। कांग्रेस राज्यपाल से मिलकर प्रदेश में हुए सभी घोटालों की सूची सौंपेगी।


शहरी निकाय चुनाव को लेकर हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह तैयार है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने पहले भी निगम चुनाव में भाजपा को हराया था और इस बार भी सोनीपत में भाजपा को शिकस्त देने का काम करेगी। उनके साथ विधायक इंदुराज नरवाल, पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार, पदम सिंह दहिया, जयभगवान आंतिल दीपालपुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed