फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   There is no bigger and stronger organization than BJP: Naib Saini

भाजपा से बड़ा व मजबूत संगठन कोई और नहीं : नायब सैनी

Tue, 19 Mar 2024 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 19 Mar 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
There is no bigger and stronger organization than BJP: Naib Saini
सोनीपत के राई एथनिक इंडिया में मुख्यमंत्री नायब सैनी का पुष्प गुच्छ से स्वागत करते विधायक मोहनल
राई (सोनीपत)। मुख्यमंत्री नायब सैनी का एथनिक इंडिया राई में पहुंचने पर विधायक मोहनलाल बड़ौली व भाजपा के जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा ने स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके साथ लोकसभा चुनाव की रणनीति के साथ संगठन के विस्तारीकरण व मजबूती पर मंथन किया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने चुनिंदा लोगों के साथ विशेष भेंटवार्ता की। उन्होंने लोकसभा चुनाव पर चर्चा करते हुए जरूरी टिप्स दिए। मुख्यमंत्री ने संगठन को और मजबूत बनाने का निर्देश दिया। कहा कि भाजपा से बड़ा और मजबूत संगठन कोई और नहीं है। फिर भी संगठन को लगातार विस्तार देते हुए सुदृढ़ करना चाहिए।
विज्ञापन


विधायक मोहनलाल बड़ौली ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि सोनीपत में भाजपा बेहद मजबूत है, जिसका कोई तोड़ विपक्ष के पास नहीं है। लोकसभा चुनाव में भाजपा जीत दर्ज करेगी। जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनावों में भी जीत का परचम लहराकर तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएंगे। इस दौरान जिला महामंत्री नवीन मंगला समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed