{"_id":"6765c75d680d9f08cf00d5c7","slug":"there-is-lack-of-cleanliness-in-the-main-market-heaps-of-garbage-outside-the-shops-sonipat-news-c-197-1-snp1007-129554-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मुख्य बाजार में सफाई की अव्यवस्था, दुकानों के बाहर लगे कूड़े के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मुख्य बाजार में सफाई की अव्यवस्था, दुकानों के बाहर लगे कूड़े के ढेर
Sat, 21 Dec 2024 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 21 Dec 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। शहर के मुख्य बाजार में दुकानदारों की लापरवाही के कारण कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। नगर परिषद के कर्मचारी सुबह के समय सफाई कर कूड़े का उठान करते हैं, लेकिन दुकान खोलने के बाद दुकानदार कूड़ा गली में डाल देते हैं। अब नप ने दुकानदारों को चेतावनी दी है कि अगर दुकानों के बाहर कूड़ा डाला तो उन पर जुर्माना किया जाएगा।
मुख्य बाजार में रोजाना हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। मुख्य बाजार में लोग खरीदारी के लिए आते हैं, लेकिन दुकानों के बाहर पड़े कूड़े से लोगों को परेशानी होती है। मुख्य बाजार में सफाई को लेकर अव्यवस्था है। नगरपरिषद का दावा है कि बाजार से रोजाना कूड़े का उठान किया जाता है। नप के अधिकारियों के अनुसार कर्मचारी सुबह शहर में सफाई कर देते हैं। उसके बाद मुख्य बाजार में कुछ दुकानदार अपनी दुकानों में सफाई करने के बाद कूड़ा गली में ही डाल देते हैं। नप ने दुकानदारों को दुकानों के बाहर डस्टबिन रखने के निर्देश दिए हैं। नप ने अब निर्णय लिया है कि गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों की पहचान कर नोटिस दिए जाएंगे और उन पर जुर्माना किया जाएगा।
कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी
नप की तरफ से शहर के मुख्य बाजार में दुकानदारों पर निगरानी रखने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो दुकानदार गली में कूड़ा डालते हुए मिला व जिसकी दुकान के बाहर कूड़ा मिला उनकी सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद दुकानदारों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
- मुख्य बाजार में दुकानों के बाहर कूड़ा डालने की शिकायत मिल रही है। इस पर नप ने दुकानदारों को जागरूक किया था। अब नप की तरफ से उन दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी जो कूड़ा डस्टबिन से बाहर डालता हुआ मिला। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
- निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना