फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   There is a flaw in the policy and intention of Congress: Dhankhar

कांग्रेस की नीति और नियत में खोट : धनखड़

Sun, 24 Sep 2023 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 24 Sep 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
There is a flaw in the policy and intention of Congress: Dhankhar
खरखौदा में पन्ना प्रमुख सम्मेलन के दौरान लोगों का अभिवादन स्वीकार करते प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश ध
खरखौदा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि भाजपा की विजय यात्रा वर्ष 2024 में भी जारी रहेगी। पन्ना प्रमुख पार्टी की रीढ़ है और वह कर्णधार साबित होंगे। साथ ही कहा कि कांग्रेस की नियत और नीति में खोट है। खरखौदा में विकास का चक्र चल पड़ा है। जल्द ही खरखौदा विश्व पटल पर पहचान बना लेगा।
विज्ञापन


वह रविवार शाम को खरखौदा में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुख पार्टी की विजय के सूत्रधार हैं और भाजपा की शक्ति उसका बूथ का कार्यकर्ता है। उन्होंने पन्ना प्रमुखों का आह्वान किया कि 2024 के लिए चुनाव के लिए अभी से कमर कस लें और मोदी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुख घर-घर जाकर कांग्रेस और उनके नेताओं के कृत्यों को भी उजागर करें। उन्होंने कहा कि खरखौदा विकास का मॉडल बन रहा है। उन्होंने पन्ना प्रमुख सम्मेलन से पहले चौ. छोटूराम, दादा कुशाल सिंह दहिया, परमवीर चक्र विजेता मेजर होशियार सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान सांसद रमेश कौशिक, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कविता जैन, विधायक निर्मल चौधरी, मीना नरवाल, जवाहर सैनी, जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा, ओमप्रकाश आत्रेय, प्रदीप सांगवान, प्रीतम खोखर, रविंद्र दिलावर, आजाद सिंह नेहरा, मंजीत, जसबीर, जिला बार एसोसिएशन के प्रधान अधिवक्ता राजीव दहिया, सतीश, सुरेंद्र दहिया, सतेंद्र दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed