{"_id":"668dc366fbd16b94ca033314","slug":"there-is-a-crowd-to-deposit-fees-for-admission-in-college-last-date-is-today-sonipat-news-c-197-1-snp1002-121020-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कॉलेज में दाखिले के लिए फीस जमा करवाने के लिए लगी रही भीड़, अंतिम तिथि आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कॉलेज में दाखिले के लिए फीस जमा करवाने के लिए लगी रही भीड़, अंतिम तिथि आज
Wed, 10 Jul 2024 04:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 10 Jul 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए जारी पहली वरीयत सूची में शामिल विद्यार्थियों को राहत देते हुए उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने फीस जमा करवाने की अंतिम दिन एक दिन बढ़ा दी है। विद्यार्थी अब बुधवार शाम तक फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे। पहले फीस जमा करने की अंतिम तिथि 9 जुलाई निर्धारित की गई थी। 8 जुलाई को पोर्टल धीमा चलने के कारण काफी विद्यार्थी फीस जमा नहीं करवा पाए थे, जिस कारण मंगलवार को अधिकतर महाविद्यालयों में फीस जमा करवाने वाले विद्यार्थियों की भीड़ लगी रही। महाविद्यालय प्रबंधन ने अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की थी।
उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए 05 जुलाई को पहली वरियता सूची जारी की थी। सूची में जिन विद्यार्थियों को शामिल किया गया था, उन्हें अपना दाखिला सुनिश्चित करवाने के लिए फीस भरने का 09 जुलाई तक का समय दिया गया था। हालांकि सोमवार को पोर्टल धीमा होने से अधिकतर विद्यार्थी अंतिम तिथि को फीस जमा करवाने पहुंचे। मंगलवार सुबह से ही महाविद्यालयों में फीस जमा करवाने वाले विद्यार्थियों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी, जो शाम तक जारी रही। पहली वरीयता सूची के विद्यार्थियों के साथ ही स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने भी फीस जमा करवाई।
कल जारी की जाएगी दूसरी वरीयता सूची
पहली वरीयता सूची में शामिल विद्यार्थियों की दाखिला प्रक्रिया बुधवार को संपन्न होगी। जिसके बाद 11 जुलाई को दूसरी फाइनल वरीयता सूची 11 जुलाई को जारी की जाएगी। जिसमें शामिल विद्यार्थी 13 जुलाई तक फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे। महाविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि सीटें रिक्त रहने और पहली व दूसरी वरीयता सूची में स्थान पाने से वंचित रहे विद्यार्थियों के लिए 16 जुलाई को फिजिकल काउंसिलिंग की जाएगी। 17 जुलाई से दाखिले के लिए पंजीकरण करते हेतू दोबारा पोर्टल खोला जाएगा।
विज्ञापन
वर्जन
महाविद्यालय में पहली वरीयता सूची में शामिल विद्यार्थियों की दाखिला सुनिश्चित करवाने के लिए फीस जमा करवाने के लिए भीड़ लगी रही। कुछ विद्यार्थी ऐसे भी रहे जो फीस जमा करने से वंचित रह गए थे। विद्यार्थी बुधवार को भी फीस जमा करवा सकेंगे।
डॉ. नरेंद्र खत्री, प्राचार्य, छोटूराम आर्य महाविद्यालय, सोनीपत