फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   theives took a cctv from toy store

खिलौने की दुकान से सीसीटीवी तोड़ ले गए चोर, डीवीआर से तीन की हुई पहचान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 11:21 AM IST
विज्ञापन
theives took a cctv from toy store
सोनीपत। गायत्री मंदिर वाली गली गोहाना में खिलौने की दुकान के बाहर लगा सीसीटीवी चोर तोडक़र ले गए। उन्होंने दुकान का ताला तोडऩे की भी कोशिश की। लॉकडाउन खत्म होने पर दुकान खोलने पहुंंचे दुकानदार को चोरी का पता लगा। उसने डीवीआर की जांच की तो तीन युवक दिखाई दिए। दुकानदार ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रोहतक सांई दास कालोनी के रहने वाले भारत भूषण ने गोहाना में सोनीपत रोड स्थित गायत्री मंदिर वाली गली में खिलौने की दुकान खोल रखी है। भारत भूषण ने बताया कि लॉकडाउन के चलते वह 16 मार्च से दुकान नहीं खोल रहे थे। वह अब लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद पहुंचे तो देखा कि चोरों ने दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी को चोरी कर रखा है। चोरों ने दुकान का ताला तोडऩे का भी प्रयास किया है। जिस पर उसने अंदर रखी डीवीआर चैक की तो उसमें तीन युवक दिखाई दिए। दुकानदार ने उनकी पहचान कर उनके खिलाफ सिटी थाना गोहाना में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed