{"_id":"683d9af34c69aaed460a7001","slug":"theft-in-shops-at-gohana-crime-in-sonipat-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोहाना में चोरों का आतंक: अनाज और सब्जी मंडी में चोरी, अमेरीकी डॉलर और कैश ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहाना में चोरों का आतंक: अनाज और सब्जी मंडी में चोरी, अमेरीकी डॉलर और कैश ले उड़े चोर
Mon, 02 Jun 2025 06:07 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 02 Jun 2025 06:07 PM IST
सार
चोरों ने दो दुकानों में चोरी कर साढ़े पांच लाख रुपये कैश और अमेरीकी डॉलर चोरी कर लिए जिससे इलाके में हड़कंप मचा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दुकान में चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोहाना शहर में चोरों ने पुरानी अनाज मंडी और नई सब्जी मंडी में दो जगह चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। पुरानी अनाज मंडी में पशु आहार विक्रेता की दुकान में कार्यालय का ताला तोड़कर 3.50 लाख रुपये और 1500 अमेरिकी डॉलर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
पशु आहार की दुकान से चोरी
दूसरी घटना में नई सब्जी मंडी से आढ़ती के दो लाख रुपये चोरी किए गए हैं। पुराना बस स्टैंड के निकट सत नगर निवासी हिमांशु ने पुरानी अनाज मंडी में पशु आहार की दुकान खोल रखी है। वह सुबह दुकान पर आया तो काउंटर का दराज टूटा मिला। सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर पता चला कि दुकानदार के घर जाने के कुछ देर बाद युवक छत से सीढ़ियों के रास्ते अंदर आया।
विज्ञापन
चोर ने ढक रखा था चेहरा
युवक ने कमीज उतारकर अपना चेहरा ढक रखा था। वह करीब एक घंटे तक दुकान में रहा और दुकान के अंदर ही बनाए गए ऑफिस में गया। दो-तीन बार कोशिश करने के बाद दराज टूटी। युवक दुकान से साढ़े तीन लाख रुपये और डॉलर चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, सोनीपत रोड स्थित नई सब्जी मंडी से आढ़ती विशाल मेहता के दो लाख रुपये चोरी कर ले गया। वह अपनी दुकान पर फल बेच रहा था। दुकानदार ने कुर्सी पर अपना बैग रखा था जिसे एक युवक चोर कर ले गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: महेंद्रगढ़ में हादसा: कार और ट्राली की टक्कर में चार लोगों की मौत, बहन के कुआं पूजन समारोह से लौट रहे थे