Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Theft in school and three Anganwadi centers

Sonipat News: पाठशाला व तीन आंगनबाड़ी केंद्रों में चोरी

Wed, 24 Dec 2025 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 24 Dec 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Theft in school and three Anganwadi centers
फोटो 37: सोनीपत के माहरा गांव में राजकीय प्राथमिक पाठशाला से सामान चोरी होने पर जानकारी देते ​
गोहाना। माहरा गांव में राजकीय प्राथमिक पाठशाला और उसी परिसर में चल रहे तीन आंगनबाड़ी केंद्रों का ताला तोड़कर हजाराें रुपये का सामान चोरी कर लिया गया। सुबह जब चपरासी जयकरण स्कूल पहुंचे तो वहां ताले टूटे मिले, जिसके बाद उन्होंने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

स्कूल के मुख्य शिक्षक यशविंद्र ने बताया कि चोर स्कूल से दो बड़ी बैटरी, प्रिंटर, सीपीयू की 8 जीबी रैम, मिड-डे मील का राशन जैसे 15 लीटर रिफाइंड तेल, चना, मूंग, राजमा, मसूर दाल, हल्दी-जीरा और कुछ जरूरी दस्तावेज चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

इसके अलावा स्कूल परिसर में चल रहे तीन आंगनबाड़ी केंद्रों को भी चोरों ने निशाना बनाया। यहां से पांच गैस सिलिंडर, रेगुलेटर, गेहूं की पांच बोरियां और पतीला चोरी हुआ है। इससे बच्चों के भोजन की व्यवस्था प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य शिक्षक यशविंद्र ने भैंसवान खुर्द चौकी पुलिस को शिकायत दी। इस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed