फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Theft from the store room of the temple, suspicious seen in CCTV

Sonipat News: मंदिर के स्टोर रूम से चोरी, सीसीटीवी में दिखा संदिग्ध

Wed, 09 Aug 2023 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 09 Aug 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Theft from the store room of the temple, suspicious seen in CCTV
फोटो 35. मंदिर से सामान चोरी करते सीसीटीवी में दिख रहा संदिग्ध। स्रोत: विडियो ग्रैब
गन्नौर। खेड़ी तगा के मंदिर के स्टोर रूम से सामान चोरी हो गया। चोरी के बाद मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी की जांच की तो गांव का ही एक युवक उसमें दिख रहा है। मंदिर के पुजारी ने इसकी शिकायत थाना बड़ी में दी है।
विज्ञापन

पुजारी हिमांशु ने पुलिस को बताया कि उनकी माता की तबीयत खराब होने की वजह से 4 अगस्त को वह अपने बच्चों के साथ अपने गांव गागौर जिला शामली, उत्तर प्रदेश गए थे। इसी दिन गांव के सरपंच ने उन्हें फोन कर मंदिर के स्टोर रूम से चोरी होने की सूचना दी। अगले दिन जब वह मंदिर पहुंचे और वहां लगे सीसीटीवी चैक किए तो उसमें गांव खेड़ी तगा का अनिल मंदिर परिसर के स्टोर रूम दिखाई दिया। इसके बाद गांव के सरपंच व ग्रामीणों को बुला कर स्टोर रूम की जांच की तो वहां से सिलिंडर, पीतल की अखंड ज्योत, लोहे की कुछ एंगल, चांदी का पतीला चोरी हुआ मिला। पुलिस ने पुजारी हिमांशु की शिकायत पर अनिल के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

फोटो 35. मंदिर से सामान चोरी करते सीसीटीवी में दिख रहा संदिग्ध। स्रोत: विडियो ग्रैब

फोटो 35. मंदिर से सामान चोरी करते सीसीटीवी में दिख रहा संदिग्ध। स्रोत: विडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed