{"_id":"693dd55ebf02c0a38e04dd17","slug":"the-youth-should-play-their-role-in-sports-education-and-skill-development-sonipat-news-c-197-1-snp1008-146681-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: युवा शक्ति खेल, शिक्षा, कौशल विकास में निभाए अपनी भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: युवा शक्ति खेल, शिक्षा, कौशल विकास में निभाए अपनी भूमिका
Sun, 14 Dec 2025 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
फोटो 26- सोनीपत के गांव नाहरी में आयोजित वार्षिक समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौ
सोनीपत। आदर्श युवा खेल एवं विकास समिति, नाहरी की ओर से शनिवार को छठे वार्षिक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा मौजूद रहे।
मोहनलाल बड़ौली ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में खेल अधोसंरचना के विकास, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन, पुरस्कार एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
सरकार की सर्वश्रेष्ठ खेल नीति के कारण हमारे खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। सरकार ने मजबूत खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण किया है, खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं मिल रही हैं। युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए खेल व्यायाम शालाएं खोली जा रही हैं।
विज्ञापन
युवा शक्ति सकारात्मक व रचनात्मक विचारों के साथ खेल, शिक्षा, कौशल विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए समाज व देश के विकास में अपनी भूमिका निभाए। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी व खिलाड़ी मौजूद रहे।