{"_id":"62fd43d60e7c1d74621f27c6","slug":"the-youth-ran-away-with-the-confiscated-bike-was-chased-by-the-police-broke-the-glass-of-the-gypsy-sonipat-news-rtk6553635135","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब्त बाइक लेकर भागे युवक, पीछा करने पर पुलिस से मारपीट, जिप्सी का शीशा तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब्त बाइक लेकर भागे युवक, पीछा करने पर पुलिस से मारपीट, जिप्सी का शीशा तोड़ा
विज्ञापन
नेशनल हाईवे (एनएच-44) पर भिगान टोल प्लाजा के पास वाहनों की जांच कर रही पुलिस ने कागजात नहीं मिलने पर बाइक को चालान करने के साथ ही जब्त कर दिया। बाइक पर तीन युवक सवार होकर आए थे। पुलिस ने जब्त की गई बाइक को एक तरफ खड़ा कर दिया। इसी बीच तीनों युवक बाइक को चोरी कर भाग निकले। जिसका पता लगने पर पुलिस ने जिप्सी से पीछा किया तो युवकों ने टीम के साथ मारपीट की। जिसमें एक सिपाही घायल हो गया। वहीं, पत्थर मार कर पुलिस जिप्सी का शीशा तोड़ दिया। पुलिसकर्मी की शिकायत पर मुरथल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मुरथल थाना पुलिस टोल प्लाजा के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर तीन युवक आए। पुलिसकर्मी उमेश ने बाइक को रुकवाकर कागजात मांगे तो युवकों ने कागजात न होने की बात कही। जिस पर पुलिस ने कहा कि मोबाइल में फोटो हो तो वो दिखा दो। जिसके बाद युवक अभद्रता करने लगे। कागजात न होने पर युवकों से पूछताछ की तो एक युवक ने अपनी पहचान अक्षय कुमार के रूप में दी। कागजात पेश न करने पर बाइक जब्त कर ली। टीम जब कागजी कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान रोहित नाम के युवक ने बाइक को स्टार्ट कर लिया अपने साथियों संग गन्नौर की ओर भाग गया। पुलिस को पता लगा तो टीम ने जिप्सी में उनका पीछा किया। करीब आधा किलोमीटर जाकर युवकों ने बाइक रोक ली और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने लगे जिसमें सिपाही रामपाल को चोट आई। इसी दौरान एक युवक ने पत्थर उठा कर जिप्सी का शीशा तोड़ दिया। जिसके बाद एक युवक बाइक पर सवार होकर भाग गया। जबकि दो अन्य युवक खेतों की तरफ भाग गए। पुलिस ने मुरथल थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस युवकों की तलाश कर रही है।