फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   the youth living on rent killed the friend by slitting his throat

किराए पर रहने वाले युवक ने साथी की ब्लेड से गला रेतकर कर दी हत्या

Sun, 01 Aug 2021 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
the youth living on rent killed the friend by slitting his throat
कुंडली। गांव कुंडली में शराब के नशे में हुई कहासुनी के बाद युवक ने अपने दोस्त की ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। जब मकान मालिक युवकों के कमरे में पहुंचा तो युवक का शव देखकर पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद सामान्य अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस ने मकान मालिक के बयान पर फरार युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों में एक दिन पहले झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन

गांव कुंडली निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर में पहली मंजिल पर परिवार के साथ रहता है। उसने अपने घर के ग्राउंड फ्लोर के कमरे किराए पर दे रखे हैं। उसके मकान में यूपी के महोबा का रहने वाला राहुल (34) व उसका साथी उत्तराखंड का राजकुमार पुत्र मनवीर (35) एक ही कमरे में किराए पर रहते थे। शुक्रवार देर रात दोनों आपस में झगड़ा कर रहे थे। जब वह उनके कमरे में गया तो दोनों ने शराब पी रखी थी और नशे में गाली-गलौज कर रहे थे। उसने कमरे में जाकर दोनों को समझाकर शांत कर दिया था। उसके बाद वह अपने कमरे में जाकर सो गया। बाद में जब वह उठकर उनके कमरे में गया तो राजकुमार खून से लथपथ पड़ा था। राहुल वहां से फरार था। उसकी गर्दन पर ब्लेड से रेतने के निशान थे। उसने मामले से कुंडली थाना पुलिस को अवगत कराया। जिस पर थाना प्रभारी रवि कुमार व एसआई नरेंद्र की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने राजकुमार के शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक राजकुमार के परिजनों के बारे में छानबीन करने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें कोई जानकारी नहीं मिल सकी। राजकुमार के पास केवल एक आधार कार्ड का नंबर था। पुलिस अब उसी आधार कार्ड के नंबर के आधार पर उसके गांव व पते की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने शनिवार को सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामले में मकान मालिक विनोद के बयान पर राहुल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल से एक साथ रहते थे दोनों, करते थे मेहनत मजदूरी
राजकुमार व राहुल करीब पांच साल से एक साथ रह रहे थे। फिलहाल वह एक ही कमरे में रहते थे और मेहनत मजदूरी करते थे। अंदेशा है कि रात को शराब के नशे में हुए झगड़े के चलते ही राहुल ने राजकुमार की हत्या की है। राजकुमार का पूरा पता नहीं मिल सका है। पुलिस उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। साथ ही राहुल की गिरफ्तारी को दबिश जारी है।

वर्जन-
युवक की उसके साथी ने ब्लेड से गला रेतकर हत्या की है। मकान मालिक के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पता लगा कि दोनों दोस्तों ने शराब पी थी। उसके बाद किस बात पर झगड़ा हुआ यह आरोपी राहुल की गिरफ्तारी के बाद पता लग सकेगा। मृतक के गांव का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
- नरेंद्र कुंडू, जांच अधिकारी, थाना कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed