{"_id":"646d1234348b3ef74f033174","slug":"the-young-man-was-stabbed-for-protesting-against-the-abuse-sonipat-news-c-197-1-snp1003-235-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गाली-गलौज के विरोध पर युवक को चाकू मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गाली-गलौज के विरोध पर युवक को चाकू मारा
Wed, 24 May 2023 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 24 May 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। महम रोड स्थित गुढ़ा चुंगी के निकट किराये के मकान में रह रहे परिवार के साथ गाली-गलौज करने का विरोध करने पर दो लोगों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घायल को बीपीएस महिला मेडिकल काॅलेज के अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया गया।
गामड़ी निवासी अजय ने शहर थाना पुलिस को बताया कि वह गुढ़ा चुंगी के निकट किराये के मकान में परिवार के साथ रहता है। उसी मकान में नीचे विक्की और सोनिया रहते हैं। वह महम रोड पर मशीन से चारा लेने गया था। उसके पास भाभी सुमन का फोन आया कि दो लोग घर के अंदर घुसकर विक्की और सोनिया से झगड़ा कर रहे हैं। सोनिया बचाव के लिए उनके पास आ गई है। वह घर पहुंचा तो देखा कि दोनों लोग उनके परिवार को गाली-गलौज कर रहे थे। जब उन्होंने विरोध किया तो एक युवक ने अपना नाम अजय बताते हुए कहा कि हमारे बीच मत आओ। उस पर पहले कई मुकदमे दर्ज हैं और वह जान से मार देगा। इतना कहने के बाद उनकी छाती पर चाकू से वार कर दिया। दूसरे व्यक्ति ने उन्हें पकड़ लिया और अजय ने फिर से चाकू से वार किया। बचाव के लिए आए परिजनों को आरोपी धक्का देकर भाग गए।