फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The young man came to buy cigarettes, snatched the woman's chain and ran away

Sonipat News: सिगरेट लेने आया युवक, महिला की चेन झपटकर भागा

Tue, 13 Feb 2024 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 13 Feb 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
The young man came to buy cigarettes, snatched the woman's chain and ran away
सोनीपत। देवड़ू रोड स्थित जीवन विहार में महिला दुकानदार से सिगरेट लेने आए युवक ने सोने की चेन झपट ली। बाद में पहले से बाइक लेकर खड़े अपने साथी के साथ भाग गया। पुलिस ने महिला के बयान पर झपटमारी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जीवन विहार निवासी मनोज देवी ने बताया कि उन्होंने अपने घर में ही त्यागी किरयाणा स्टोर के नाम से दुकान खोल रखी है। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह एक युवक उनकी दुकान में आया और सिगरेट की मांग की। जब वह उसे सिगरेट देने लगी तो युवक ने अचानक उनके गले से सोने की चेन झपट ली और बाहर भाग गया। वह उसके पीछे दौड़ी तो देखा कि युवक पहले से ही गली में खड़े अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर भाग गया। महिला ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

10 दिन पहले खिजरपुर में छीनी थी चेन
जीवन विहार की तरह ही 10 दिन पहले गांव खिजरपुर जट माजरा में बीड़ी लेने आया युवक महिला दुकानदार के गले से सोने की चेन झपटकर भाग गया था। वह भी पहले से ही बाहर बाइक लेकर खड़े साथी के साथ भाग निकला था। तब गांव खिजरपुर जट माजरा निवासी सुशीला ने मोहाना थाना में केस दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed