फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The Yatra will spread the message of Geeta Jayanti to the people

Sonipat News: गीता जयंती का संदेश जन-जन तक पहुंचाएगी यात्रा

Fri, 21 Nov 2025 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 21 Nov 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
The Yatra will spread the message of Geeta Jayanti to the people
गोहाना। वसुधैव कुटुंबकम्, समस्त विश्व एक परिवार है, के वैदिक विचार को जीवंत करने के उद्देश्य से गांव बली ब्राह्मणान से 22 नवंबर को विशेष यात्रा निकाली जाएगी। इसके माध्यम से गीता जयंती के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। यात्रा बली ब्राह्मणान से शुरू होकर कुरुक्षेत्र में संपन्न होगी।
विज्ञापन

गांव बली ब्राह्मणान निवासी सामाजिक कार्यकर्ता संजय पराशर ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों को गीता के मूल, वैज्ञानिक, आध्यात्मिक संदेश से दोबारा जोड़ना है। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर सभाएं, संवाद, भजन-कीर्तन व परिचर्चाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

यात्रा रूपी इस अभियान में ग्रामीण महिलाओं, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों के साथ विद्यार्थियों की भी भागीदारी रहेगी। यात्रा के अंतिम चरण में कुरुक्षेत्र में सामूहिक पाठ, श्रद्धांजलि व गीता महिमा पर विशेष कार्यक्रम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed