फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The wrath of winter... Minimum temperature again reached near freezing point in Sargathal, recorded at 0.8 degrees

Sonipat News: सर्दी का सितम... सरगथल में फिर जमाव बिंदु के पास पहुंचा न्यूनतम तापमान, 0.8 डिग्री किया गया दर्ज

Mon, 16 Dec 2024 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 16 Dec 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
The wrath of winter... Minimum temperature again reached near freezing point in Sargathal, recorded at 0.8 degrees
सोनीपत। दो दिन की हल्की राहत के बाद रविवार को एक बार फिर लोगों को सर्दी का सितम झेलना पड़ा। सोनीपत के गांव सरगथल में नहर किनारे लगे स्वचालित मौसम केंद्र (एडब्ल्यूएस) पर न्यूनतम तापमान फिर जमाव बिंदु के पास पहुंच गया। यहां न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री दर्ज किया गया। 12 दिसंबर को भी यहां पारा 0.7 डिग्री तक गिर गया था। शीतलहर से सुबह व शाम को लोग कांपते रहे।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सोमवार से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे हवा की गति धीमी पड़ सकती है। ऐसे में कोहरा पड़ने की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्र पर दिख रहा है। मैदानी क्षेत्र शीतलहर की चपेट में हैं। गांव सरगथल के पास नहर किनारे लगे एडब्ल्यूएस पर न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस रहा। एक दिन पहले यह 3.6 पर था। अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सोनीपत शहर से सटे जगदीशपुर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री व अधिकतम तापमान 22.2 दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने और हवा की गति धीमी पड़ने से लोगों को अब शीतलहर के बाद कोहरे का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन



पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने के बाद बढ़ेगी ठंड
मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि आगामी कुछ दिनों में तापमान में नाममात्र की बढ़ोतरी होगी। जैसे ही पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होगा, लाेगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। रविवार को हवा की गति अपेक्षाकृत कम रही। दिन भर पांच किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार हवा चली। इसका असर वायु की गुणवत्ता पर भी दिखाई दिया। रविवार को जिले में एक्यूआई 135 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को हल्की सिंचाई करने का आह्वान
जिले के किसान गेहूं व सरसों की सिंचाई करने में जुटे हैं। जिले में करीब 11 हजार एकड़ भूमि में सरसों की बिजाई की गई है, जबकि 1.45 लाख हैक्टेयर भूमि में गेहूं की बिजाई की गई है। कृषि विभाग ने किसानों को हल्की सिंचाई करने का आह्वान किया है, ताकि पाला जमने से फसलों को नुकसान न हो।



दिल्ली-एनसीआर में सोमवार से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके बाद उत्तर-पश्चिमी हवा की दिशा बदल सकती है। हवा की गति धीमी होने से कोहरा पड़ने की आशंका बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना होगा।

- डॉ. प्रेमदीप, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed