{"_id":"65b930d2630f9752780add14","slug":"the-work-of-installing-11-towers-will-be-completed-in-a-month-sonipat-news-c-197-1-snp1003-113067-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एक माह में पूरा होगा 11 टावर लगाने का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एक माह में पूरा होगा 11 टावर लगाने का कार्य
Tue, 30 Jan 2024 10:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 30 Jan 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। कैबिनेट सेक्रेट्रिएट के कोआर्डिनेशन सचिव ने बिजली आपूर्ति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पावर ग्रिड की ओर से स्थापित की जा रही 765 केवी की मेरठ-भिवानी लाइन कार्य की समीक्षा की। इस पर उपायुक्त डा. मनोज कुमार ने भरोसा दिया कि सोनीपत की सीमा में इस लाइन के लिए 11 टावर और लगाए जाने हैं, जिन्हें पावर ग्रिड के सहयोग से फरवरी माह के अंत तक लगवा दिया जाएगा।
प्रदेश की विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा के लिए मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें सोनीपत की भी एक परियोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। पावर ग्रिड की 765 केवी की मेरठ-भिवानी लाइन सोनीपत से होकर गुजरेगी, जिससे जिला को भी इसका विशेष लाभ मिलेगा। इस लाइन के लिए जिले की सीमा में विभिन्न गांवों में 84 खंभे लगाए जाने थे, जिनमें से अब मात्र 11 खंभे लगाने का काम शेष है। उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार ने बताया कि भटाना-जाफराबाद, किलोहड़द, शहजादपुर, बड़वासनी, नाहरा में खंभे लगाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने मांग करते हुए कि पावर ग्रिड संबंधित किसानों की अधिग्रहित की गई जमीन का मुआवजा शीघ्र अदा करें, जिससे शेष कार्य को तीव्र गति मिल सके। इस दौरान तहसीलदार जिवेंद्र मलिक, अरविंद आदि मौजूद रहे।