फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The work of filling the pits started, the villagers said don't bring 'Thekali', make a road

गड्ढे भरने का काम शुरू, ग्रामीण बोले ‘थेकली’ मत लाओ, रोड बणा दयो

Sat, 25 Sep 2021 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
The work of filling the pits started, the villagers said don't bring 'Thekali', make a road
सड़क का निर्माण करने की मांग करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : Sonipat
कुंडली क्षेत्र के ग्रामीण एरिया में टूटकर बिखर चुकीं सड़कों पर बने गड्ढों को भरने व पैचवर्क का काम शुरू हो गया है। गृह मंत्री अनिल विज के आदेश के बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने दिल्ली की तरफ जाने वाले वैकल्पिक मार्गों को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है। क्षेत्र के लोगों ने कहा कि विभाग की ओर से पैचवर्क कर खानापूर्ति की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर भारी वाहनों के आवागमन के लिए पैचवर्क से काम नहीं चलेगा। जल्द ही यह पैचवर्क हटकर दोबारा गड्ढे बनने शुरू हो जाएंगे। उनकी प्रशासन से मांग है कि बारिश रुकते ही सड़कों का बेहतर तरीके से निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

कुंडली बॉर्डर पर 10 माह से किसानों का धरना जारी है। बॉर्डर बंद होने के कारण जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा के वाहनों का दिल्ली की तरफ आवागमन कुंडली से सटे ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों से हो रहा है। सड़कों पर ज्यादा गड्ढे बनने से ग्रामीणों के साथ वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। इस समस्या से निजात पाने के लिए क्षेत्र के ग्रामीण पिछले काफी समय से सड़कों की मरम्मत कराने के लिए आंदोलन कर रहे थे। साथ ही यहां के ग्रामीण सीएम मनोहर लाल, गृहमंत्री अनिल विज, विधायक मोहनलाल बड़ौली व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कई बार पत्र लिख चुके थे।
विज्ञापन

तीन दिन पहले ही गृह मंत्री अनिल विज ने दिल्ली की ओर जाने वाले वैकल्पिक मार्गों की मरम्मत करने के निर्देश दिए हैं। विभाग की ओर से प्याऊ मनियारी से नरेला मार्ग, सेरसा से खटकड़-भैरा बाकीपुर मार्ग, अटेरना से नांगल कलां मार्ग व जाटी कलां मार्ग पर बने गड्ढों को भरने का काम शुरू हो गया है। इन मार्गों से निकलने वाले वाहन चालकों को राहत मिल सकेगी। साथ ही जाम की स्थिति नहीं बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, करनी सेना के प्रदेश महासचिव दीपक चौहान, जयराम शर्मा, ताहर सिंह, बबलू, संजय, सतीश, सुरेंद्र, मांगेराम, चरण सिंह ने कहा कि लोक निर्माण विभाग की ओर से गड्ढे भरकर खानापूरी की जा रही है। दीपक चौहान ने कहा कि सरकार को चाहिए कि बारिश खत्म होते ही सड़क का निर्माण शुरू कराया जाए। भारी वाहनों के आवागमन के कारण सड़कें पैचवर्क से नहीं चल पाएंगी। ग्रामीणों ने किसानों से भी कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर रास्ता देने की मांग की, ताकि भारी वाहन ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों की बजाय सीधे एनएच-44 से दिल्ली की तरफ आवागमन कर सके। ग्रामीण बृजमोहन, कैलाश, सचिन, शीतल, घनश्याम, सत्यवान, कर्ण सिंह ने जल्द समस्या के समाधान की मांग उठाई।

वर्जन
प्याऊ मनियारी से नरेला मार्ग, सेरसा से खटकड़-भैरा बांकीपुर मार्ग, अटेरना से नांगल कलां मार्ग व जाटी कलां मार्ग पर बने गड्ढों को भरा जा रहा है। एक सप्ताह में सड़कों की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। बारिश खत्म होने के बाद टेंडर लगाकर सड़कों का दोबारा से निर्माण शुरू कराया जाएगा।
- प्रवीन छिक्कारा, एसडीओ लोक निर्माण विभाग

कुंडली से सटे ग्रामीण क्षेत्र की सड़क पर किया गया पैचवर्क। संवाद

कुंडली से सटे ग्रामीण क्षेत्र की सड़क पर किया गया पैचवर्क। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed