{"_id":"61098a8b8ebc3e88b8578b79","slug":"the-woman-who-came-to-register-as-a-fake-landowner-was-remandedthe-woman-who-came-to-register-as-a-fake-landowner-was-remanded-sonipat-news-rtk619892398","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी भूस्वामी बनकर रजिस्ट्री कराने पहुंची महिला को रिमांड लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी भूस्वामी बनकर रजिस्ट्री कराने पहुंची महिला को रिमांड लिया
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी संतोष पुलिस के साथ।
- फोटो : Sonipat
गन्नौर। गन्नौर तहसील में फर्जी भूस्वामी बनकर रजिस्ट्री कराते पकड़ी गई महिला व उसके सहयोगियों और बैनामा में गवाही देने वाले व्यक्ति के खिलाफ थाना गन्नौर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला संतोष को मंगलवार को अदालत में पेश कर एक की रिमांड पर लिया है।
संयुक्त सब रजिस्ट्रार के समक्ष दो पक्षों की तरफ से सोमवार को एक बैनामा प्रस्तुत किया गया था। इसमें पुरखास धीरान निवासी सरोज को 154 वर्ग गज जगह का विक्रेता दर्शाया गया था। दिल्ली के खेड़ा कलां निवासी कविता को इस जगह का खरीददार दर्शाया गया था। राशि प्लॉट की असल कीमत से अधिक प्रतीत होने पर संयुक्त सब रजिस्ट्रार के बयान लिए तो उनके फर्जीवाड़े का पता लगा।
गांव के नंबरदार जयबीर ने भी विक्रेता बनकर पहुंची सरोज को पहचानने से इंकार कर दिया था। संयुक्त सब रजिस्ट्रार की सिफारिश पर पुलिस ने आरोपी महिला, बैनामा में गवाही देने वाले डबरपुर निवासी अजय सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। शुरुआती पूछताछ में आरोपी महिला ने अपना संतोष बताया है। महिला के अनुसार उसे पटेल नगर निवासी एक व्यक्ति ने रुपये देकर तहसील में फोटो खिंचवाने के लिए भेजा था।
विज्ञापन
अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
फर्जीवाड़ा पकड़ में आने के बाद महिला के साथ आए उसके सहयोगी व गवाह अजय मौके से फरार हो गए थे। गन्नौर थाना प्रभारी वजीर सिंह ने बताया कि पुलिस सभी आरोपियों को पकड़कर पूछताछ करेगी। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि बैनामा में दर्शाया गया लेन-देन किसके खाते में हुआ है।