फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The woman took a gold ring and gave it a brass one.

Sonipat News: सोने का कुंडल लेकर पीतल का दे गई महिला

Wed, 06 Dec 2023 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 06 Dec 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
The woman took a gold ring and gave it a brass one.
फोटो :06: सोनीपत के गोहाना में स्वर्णकार की दुकान के अंदर सीसीटीवी में दिख रही संदिग्ध महिला। व
गोहाना। रोहतक दरवाजा मुख्य बाजार स्थित जैन स्कूल के पास शिव ज्वेलर्स की दुकान से महिला सोने के कुंडल चोरी कर पीतल के रखकर भाग गई। वारदात के दौरान स्वर्णकार की पत्नी दुकान पर थी। स्वर्णकार अपने बेटे के साथ चंडीगढ़ गए हुए थे। लौटकर आने के बाद चोरी का पता चला। उन्होंने सीसीटीवी खंगाले तो संदिग्ध महिला दिखाई दी। जिस पर पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गोहाना के सेक्टर 7 निवासी राजमोहन वर्मा ने बताया कि उन्होंने रोहतक दरवाजा मुख्य बाजार में जैन स्कूल के पास शिव ज्वेलर्स के नाम से दुकान की है। वह 25 नवंबर को अपने बेटे के साथ चंडीगढ़ गए हुए थे। दुकान पर उनकी पत्नी पिंकी वर्मा थीं। इस दौरान एक महिला आई और कान के कुंडल दिखाने के लिए कहा। जब उनकी पत्नी ने उसे सोने के कुंडल दिखाए तो उसने एक जोड़ी सोने के कुंडल निकालकर पीतल के रख दिए। इसका पता उनकी पत्नी को नहीं लगा। जब वह चार दिन बाद चंडीगढ़ से लौटे तो सामान की जांच करने पर सोने की जगह पीतल का कुंडल मिला। उन्होंने सीसीटीवी की जांच की तो महिला सोने के कुंडल बदलते हुए नजर आई। उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


स्वर्णकार ने दुकान से सोने के कंगन चोरी कर पीतल के रखने की शिकायत दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला का पता लगाया जा रहा है। -नीरज कुमार, थाना प्रभारी, शहर गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed